22 मई 2012
डीएलएफ का मुनाफा 30.6 फीसदी घटा
11 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 30.6 फीसदी घटकर 258 करोड़ रुपये हो गया है। मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 372 करोड़ रुपये रहा था।

मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीएलएफ की बिक्री 21 फीसदी घटकर 2,034 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं वित्त वर्ष 2012 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ की बिक्री 2,577 करोड़ रुपये रही थी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीएलएफ की अन्य आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 44 करोड़ रुपये से बढ़कर 362 करोड़ रुपये रही। तीसरी तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा तिमाही आधार पर 1,216 करोड़ रुपये से घटकर 1,184 करोड़ रुपये रहा।

डीएलएफ का कहना है कि कंपनी के कारोबार को पटरी पर आने के लिए अभी कुछ और तिमाहियों का इंतजार करना होगा। हालांकि कंपनी लगातार प्लॉट लॉन्च करने की रणनीति पर कायम रहेगी। लेकिन आने वाले दिनों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सुस्ती के चलते कारोबार पर दबाव बना रहेगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.