03 फरवरी 2012
वार्ता
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के ढाई महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचने और डॉलर के मुकाबले रूपये को मिली मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज पीली धातु 110 रूपये प्रति दस ग्राम बढ गयी। चांदी अंतर्राष्ट्रीय रूख के विपरीत 645 रूपये प्रति किलो की बढत पर दर्ज की गयी।
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 28,640 रूपये प्रति दस ग्राम और चांदी 57,240 रूपये प्रति किलो पर दर्ज की गयी। इस तरह दोनों ही धातु कल की गिरावट से उबरने में सफल रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना अमेरिका में ब्याज दरें निचले स्तर पर ही बने रहने की पुष्टि होने के बाद ढाई महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यूरो को मजबूती मिलने से भी सोने को बल मिला और लंदन में यह 1759.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान पीली धातु 1762.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक देखी गयी।
पिछले कारोबारी दिवस पर न्यूयार्क में सोना 1759.39 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। अमेरिका में सोने का वायदा 1762.50 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया था।
सोने के विपरीत चांदी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और यह 34.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। पिछले कारोबारी दिवस पर चांदी 34.29 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। सोने के प्रति निवेशकों का रूझान बढने से चांदी में यह मामूली गिरावट देखी गयी।
इधर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने तेजी का रूख अपनाया1 हालांकि बाजार में ग्राहकी मंदी बनी हुयी है फिर भी तकनीकी खरीदारी होने से दोनों धातुओं की कीमतें चढ रही हैं।
सोना 110 रूपये बढकर 28,640 रूपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया जबकि पिछले दिवस यह 28,530 रूपये प्रति दस ग्राम पर रहा था। चांदी भी 645 रूपये चढकर 57,240 रूपये प्रति किलो पर रही। पिछले दिवस इसका भाव 56595 रूपये प्रति किलो रहा था।
चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली के भाव भी 1000- 1000 रूपये चढकर 67,000-68,000 रूपये प्रति सैकडा पर पहुंच गये। हालांकि सोने की आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 23,400 रूपये प्रति इकाई पर ही बने हुये हैं।
सर्राफा व्यवसायियों के मुताबिक शादी-विवाह का सीजन होने बाजार में मांग दिख रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भावों में तेजी बने रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर इसका असर कम दिख रहा है क्योंकि डॉलर के मुकाबले रूपये में तेजी देखी जा रही है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे:-
सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड- 28,640, बिटुर- 28,5000, चांदी प्रति किलो.टंच 999.हाजिर- 57,240, वायदा- 56,700, चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा..लिवाली- 67,000, बिकवाली- 68,000, गिन्नी.प्रति आठ ग्राम- 23,400

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
- राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि, राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.