22 मई 2012
बैंक ऑफ बड़ौदा विदेशों में 100 शाखाएं खोलेगा
11 फरवरी 2012
वार्ता  
 
कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र के बड़ौदा बैंक ने विदेशों में अपनी शाखाओं की सख्यां अगले वर्ष जून तक 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम डी माल्या ने यहां बताया कि अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पश्चिम एशिया में 27 और शाखाएं खोली जाएगीं। इसके साथ ही जून 2013 तक बैंक की विदेशी शाखाओं की संख्या 100 हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से मलेशिया में बैंक का एक संयुक्त उपक्रम काम करना शुरू कर देगा। इससे भी बैंक के विदेशी कारोबार को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया नयी शाखाएं केन्या, तंजानिया, बोत्सवाना, घाना, मोजाम्बिक, यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात में बैंक की शाखाएं खोली जाएगी।

श्री माल्या ने बताया कि देश में 300 नयी शाखाएं खोलने की योजनाएं बनाई गयी है। इसके साथ बैंक की शाखाओं की संख्या 4000 हो जाएगी1 ये शाखाएं विभिन्न राज्यों में खोली जाएगीं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.