22 मई 2012
बजाज ऑटो का मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा
19 जनवरी 2012
वार्ता

 
नई दिल्ली। दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बडी कंपनी बजाज ऑटो का शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर 2011 को समाप्त तीसरी तिमाही में 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 795 करोड़ रूपए रहा।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2010-11 की इसी अवधि में यह आंकडा 667 करोड़ रूपए रहा था। कंपनी के मुताबिक त्यौहारी सीजन के दौरान गाडियों की बिक्री संतोषजनक रही लेकिन नवंबर के आखिरी सप्ताह से इसमें गिरावट शुरू हो गयी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने लगातार तीसरे महीने 10 लाख दुपहिया वाहन बेचे जिससे उसका कुल कारोबार बढकर 5,154 करोड़ रूपए पर पहुंच गया1इस दौरान कंपनी का निर्यात भी 1710 करोड़ रूपए का रहा। जिससे बाजार में उसकी हिस्सेदारी 31 प्रतिशत बनी रही।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.