12 दिसम्बर 2012
Hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए साल 2012 में ऐसे कई बड़े आर्थिक फैसले लिए गए जिन्हें अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा माना जा रहा था लेकिन इन फैसलों से सरकार को तो फायदा हुआ लेकिन आम आदमी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। डीजल के दामों में वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ये ऐसे फैंसले रहे जिसने आम आदमी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आइए हम आपको बताते हैं वो बड़ी कारोबारी खबरें जिनसे हिल गया आम आदमी:-
महंगाई: साल 2012 में महंगाई बम इस कदर फूटा कि उसकी मार से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया। खाद्य पदार्थों में बढ़ी महंगाई ने रसोई का बजट चरमरा कर रख दिया। फल-सब्जी और बाकी अन्य खाने-पीने की हर चीज के दोगुने-तिगुने दाम आम आदमी की जेब को फाड़ कर दिया। खाने-पीने से लेकर शिक्षा तक सभी चीजों पर महंगाई का असर साफ-साफ देखने को मिला।
गैस सिलेंडर: इस साल सबसे बड़ा महंगाई बम फूटा रसोई गैस के रूप में। जब सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित कर दी। आर्थिक सुधारों के नाम पर केंद्र सरकार ने प्रति परिवार रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या हर साल छह तक सीमित कर दी। और 7वें सिलेंडर की कीमत करीब 900 रु तक तय कर दी। लेकिन जब इस पर बबाल मचा तो सरकार ने फैसला किया कि वो बहुत जल्द सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ा देगी।
पेट्रोल: वैसे तो पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी को हमेशा ही मारा है लेकिन इस साल पेट्रोल की कीमतों ने मानो लम्बी छलांग लगाई। तेल कंपनियों ने लगातार घाटे की दुहाई देकर आज पेट्रोल की कीमत को 74 रु प्रति लीटर तक ला दिया है। जिससे आम आदमी को दोहरी मार पड़ी है।
डीजल: केंद्र सरकार द्वारा डीजल की कीमत में एक साथ प्रतिलीटर पांच रुपये की बढ़ोतरी करने से रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत बुरा असर पड़ा। डीजल के दाम बढ़ने से माल-ढुलाई, बसों का किराया, रेल किराया, फल-सब्जी और अन्य खाने-पीने के सभी दामों में भारी उछाल देखने को मिला। जिसका पूरा खामियाजा आम आदमी की जेब पर पड़ा।
सोना: साल 2012 की शुरूआत में सोना 27,640 प्रति ग्राम के भाव पर था जबकि दिसम्बर में सोना 32 हजार के करीब पहुंच चुका है। सोने की आसमान छूती कीमतों ने हर किसी को हिला कर रख दिया। वैवाहिक और त्योहारी सीजन में भी सोने के ऊंची कीमतों के कारण ग्राहक दूर रहे। सोने के ऊंची कीमत के कारण भले ही वो आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया हो लेकिन बाजार के जानकार ने निवेश के लिए सोने को एक बेहतरीन विकल्प माना। और कहा जाने लगा है कि सोना भले ही आज कितना भी महंगा हो, खरीद लो क्योंकि आगे जाकर ये ही आपको करोड़पति बना सकता है।
रेल किराया: आम आदमी को हिलाने में आग में घी का काम किया बढ़े हुए रेल किराए ने। नए कारोबारी साल के लिए जो रेल बजट पारित हुआ उसमें आम आदमी पर सुविधाएं देने के नाम पर तरह-तरह के शुल्क बढ़ा दिए गए। 1 अक्टूबर से रेलवे की एयरकंडीशनर श्रेणी और मालभाड़ा सेवाओं पर 3.7 फीसदी सेवा शुल्क लागू हो गया।, जिससे एसी टिकट और ट्रेन का मालभाड़ा महंगा हो गया। रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली कैटरिंग और पार्किंग सेवाओं को 12.36 फीसदी कर का बोझ उठाना पड़ेगा क्योंकि सरकार अब इन्हें रियायत नहीं देगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













