22 मई 2012
दिल्ली में लगा ऑटो कंपनियों का जमावड़ा

05 जनवरी 2012
सीएनबीसी आवाज़

दिल्ली में दुनिया भर की दिग्गज ऑटो कंपनियों का मेला शुरू हो चुका है। वहीं 11वें ऑटो एक्सपो में कार कंपनियां अपने नए-नए मॉडल सबके सामने ला रही हैं।

कार कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपनी कॉन्सेप्ट एसयूवी से पर्दा उठाया। मारुति की इस एसयूवी का नाम है एक्सए अल्फा। ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे नई स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। मारुति एक्सए अल्फा के अगले साल तक बाजार में आने की उम्मीद है।

मारुति एक्सए अल्फा में के सीरीज का 1.3 लीटर का डीजल इंजन होगा, साथ ही टू व्हील के साथ फोर ड्राइव के भी ऑप्शन होंगे। अभी तक मारुति इस सेगमेंट में नहीं थी, लेकिन एक्सए अल्फा के साथ मारुति भी एसयूवी बाजार में उतर रही है। हालांकि मारुति एक्सए अल्फा की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर शिंजो नकानिशी का कहना है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी का 14 फीसदी मार्केट शेयर है यानी करीब 3 लाख गाड़ियां। और हमारी एसयूवी सेगमेंट में कोई गाड़ी नहीं है इसलिए हम एक्सए अल्फा  लेकर आ रहे हैं।

ह्युदंई ने भी अपनी सेडान कार नई सोनाटा को लोगों के सामने पेश किया। ये कार फरवरी तक बाजार में आ जाएगी। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 15-18 लाख रुपये के बीच होगी। नई सोनाटा का इंजन बेहतर है और इसका माइलेज भी इस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा है। बेहतर लुक और स्टाइल के लिए नई सोनाटा की लम्बाई और चौड़ाई को बढ़ाया गया है, लेकिन ऊंचाई कम रखी गई है। नई सोनाटा बाजार में मौजूद होंडा एकॉर्ड, टोयोटा कैमरी और स्कोडा लौरा जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

वहीं दिल्ली में चल रहे ऑटो एक्सपो में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कोरियन सब्सिडियरी सैंगयोंग की गाड़ियां कोरेंडो और रेक्स-10 लॉन्च की है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.