22 मई 2012
2जी लाइसेंस रद्द होने से 25,000 नौकरियां खतरे में

03 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

टेलिकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलिकॉम कंपनियां नहीं बल्कि इन टेलिकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25,000 कर्मचारियों के होश उड़ गए हैं। इन कर्मचारियों को अब समझ ही नहीं आ रहा कि 4 महीने बाद इनका क्या होगा।

8 कंपनियां, 11 करोड़ ग्राहक, 25,000 कर्मचारी। जी हां, 122 सर्किल में लाइसेंस रद्द होने के बाद कंपनियों में ग्राहकों के साथ कर्मचारी भी भारी परेशानी में हैं। इन कंपनियों के कर्मचारियों को अब अपनी नौकरी की चिंता सताने लगी है। सबसे ज्यादा चिंतित वो कर्मचारी हैं, जिनकी कंपनी की गाड़ी विदेशी निवेशक के सहारे चल रही है।

यूनिनॉर, एतिसलात डीबी और सिस्टेमा श्याम के कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा मार पड़ सकती है। नार्वे की कंपनी टेलीनॉर के सहारे से बनी कंपनी यूनिनॉर में 17,500 कर्मचारी काम करते हैं। इसी तरह रूस की कंपनी सिस्टेमा और श्याम टेली के ज्वाइंट वेंचर से बनी कंपनी सिस्टेमा श्याम में 3,500 कर्मचारी हैं। एतिसलात डीबी के करीब 3,000 कर्मचारी भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा टाटा टेलि, लूप, वीडियोकॉन, आइडिया और एस टेल में भी बड़ी तादाद में कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है।

जानकारों के मुताबिक इन कंपनियों की किस्मत का फैसला अब 4 महीने बाद होगा। अगर ये कंपनियां 2जी लाइसेंस नीलामी में रद्द हुए लाइसेंस को फिर हासिल करती हैं तभी इन कर्मचारियों की नौकरी बच पाएगी। लेकिन इसके पहले भी कई सवाल उठते हैं।

सबसे पहला सवाल ये कि क्या इन कंपनियों की जेब में अब इतना दम बचा है कि ये लाइसेंस की दौड़ में शामिल हो सकें। अगर इन कंपनियों ने लाइसेंस हासिल कर भी लिए तो क्या इन कंपनियों में इतनी हिम्मत बचेगी कि ये इतने कर्मचारियों को नौकरी दे सकें। अगर नहीं, तो दूसरी टेलीकॉम कंपनियों में इन कर्मचारियों का क्या भविष्य होगा, ये सारे सवाल सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार के फैसले के बाद टेलीकॉम कर्मचारियों को डराने लगे हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.