22 मई 2012
11 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे अमेरिकी बाजार
04 फरवरी 2012
आवाज़ समाचार


अमेरिकी बाजारों के लिए शुक्रवार का दिन काफी जोरदार रहा। डाओ जोंस और नेस्डैक करीब 1.5 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए। वहीं खास बात यह रही कि नेस्डैक 11 साल के उच्चतम स्तर पर जा कर बंद हुआ।

डाओ जोंस भी साल 2008 के बाद अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सरकारी नौकरी के आंकड़ों से अमेरिकी बाजारों सहारा मिला, जिसके बाद डाओ जोंस 12,800 और नेस्डैक 2,900 के ऊपर बंद हुए।

इस पूरे हफ्ते के दौरान डाओ जोंस में 1.5 फीसदी, नेस्डैक 3 फीसदी और एसएंडपी 500 इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं एसएंडपी 500 के सभी 10 सेक्टर पॉजिटिव बंद हुए और सबसे अधिक बढ़त फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी के शेयरों में देखने को मिली है।

जनवरी में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में करीब 2.5 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल है। वहीं अब बेरोजगारी का आंकड़ा घट कर 8.3 फीसदी पर आ गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.