22 मई 2012
उ. प्र. को सुधारना है, तो कांग्रेस पर भरोसा करो: प्रियंका
03 फरवरी 2012
वार्ता/इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


गौरीगंज।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वड्रा ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिये अपने भाई राहुल गांधी की ओर से किये जा रहे प्रयास में मदद करने की अपील करते हुए आज कहा कि इस पिछड़े राज्य को बदलाव के साथ विकास चाहिए।

भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चार दिनों के प्रचार में आज यहां आर्इं प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई पूरे राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहा है तथा अपनी रात गरीबों की झोपड़ियों में गुजारता है, इसलिये अपने बच्चों के भविष्य के लिये कांग्रेस के समर्थन में लोग आगे आयें।

प्रदेश में बदलाव लाने के लिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची प्रियंका ने गौरीगंज कस्बे में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ मौकापरस्ती की राजनीति रह गई है।

“राजनीति में नहीं आऊंगी, पर राहुल का काम करूंगी”


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित गैर कांग्रेसी दलों के अन्य नेताओं पर पिछले 22 साल में उत्तर प्रदेश का विकास नहीं करने का आरोप लगते हुए प्रियंका ने कहा, "महाराष्ट्र जाइए। आंध्र प्रदेश जाइए। देखिए विकास होने के क्या मतलब क्या हैं? उत्तर प्रदेश के नौजवान नौकरी करने के लिए उन राज्यों में जाने को मजबूर हैं, क्योंकि राज्य की गैर-कांग्रेसी सरकारें जनता को भूल गई हैं।"

अमेठी के लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, "मुझे आपसे सिर्फ इतना कहना है कि प्रदेश की हालत को सुधारनी है तो कांग्रेस पर भरोसा कीजिए। यहां के सांसद यानी आपके बेटे राहुल गांधी की क्या सोच है? इसे आप सभी भली-भांति जानते हैं। वह अमेठी की ही तरह पूरे प्रदेश की तरक्की चाहते हैं।"


गौरीगंज विधानसभा के जामो में छोटी सभा में उन्होंने कहा कि राज्य को बदलाव के साथ विकास भी चाहिए। उत्तर प्रदेश पिछले 22 साल से पिछड़ा बना हुआ है। इस राज्य के लोगों ने इतने साल तक ऐसी सरकारों को बर्दाश्त किया है जो राज्य के हितों के बारे में कभी नहीं सोचते।

सुश्री प्रियंका ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि राजनीतिक नेता अपने बंगले में बैठकर पूरे 22 साल तक राज्य को चलाते रहे।

उन्होंने कहा कि आप सब लोगों को यह सहन करना बंद करना होगा और ऐसे लोगों को सत्ता से हटाना होगा जो आपकी कदर नहीं करते। उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर कर विकास का सपना देखा है।

उन्होंने लोगों को जाति, धर्म के आधार पर मतदान नहीं करने की भी सलाह दी और कहा कि पूरा देश एक परिवार की तरह है जिसमें हर जाति और धर्म को समान अधिकार मिले हैं। यदि लोग जाति और धर्म के नाम पर बंटे रहे तो देश कभी भी तरक्की नहीं कर सकता।

वे अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी। दोनों संसदीय क्षेत्रों में 15 और 19 फरवरी को मतदान होगा।

सुश्री प्रियंका ने कहा कि महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गये, लेकिन उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में चुने हुए प्रतिनिधियों ने विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। हालत और ज्यादा तब खराब हुई जब गरीबों के हित के लिये केन्द्र से आयी राशि का दुरुयोग कर उसे कहीं और खर्च किया गया या उसकी लूट हुई।

उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि आप बताइए क्या आपको महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का फायदा मिला। लोगों ने जब नकारात्मक जवाब दिया तो उन्होंने कहा कि आपको ऐसे नेताओं को इस चुनाव में सबक सिखाना है।

उन्होंने लोगों को केन्द्र की चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया और कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की जनता के हितों के लिये काम करती है।

अमेठी-रायबरेली के पांच दिवसीय दौरे में प्रियंका दोनों जिलों के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं और नुक्कड़सभाएं करेंगी।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी 11 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में आयेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 03, 2012

उप्र को बचना है तो कॉंग्रेस को भागना ही परेगा इस उप्र से और इस देश से.६४ सालो मे देश का भला किया जो उप्र का होगा.

mohan kolkata

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.