वार्ता/ इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद किसी दल को बहुमत नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।
नगर के करेली क्षेत्र में एक सभा को सम्बोधित करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर न तो समाजवादी पार्टी को और न ही बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दिया जायेगा और न ही समर्थन लिया जायेगा। किसी दल को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।
चुनाव जीतें या हारें, जनता से मिलता रहूंगा: राहुल
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी आज वाराणसी में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर सपा और बसपा को समर्थन नहीं देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शाम पांच बजे तक करीब सौ जनसभाएं कर धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए। पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2012
Feb 23, 2012
आज के दिन उत्तर प्रदेश मे राष्ट्रपति शासन हो कांग्रेस की सरकार हो.... दोनों ही हालातों मे ये कॉंग्रेस की ही जीत होगी। क्योकि राष्ट्रपति भी तो कोग्रेस की ही बच्ची है... दोनो ही अफजल गुरु के संग्रक्षक हैं....
Shubhabrata Bangalore
Feb 09, 2012
बयानबाज़ी की जो आदत मीडिया के लोगों ने दिग्विजय को डाल दी है,ये उसी आदत का साइड एफएक्ट है,एक दिन मे १ आदमी कितना बोल सकता है,बार बार माइक आगे करने पर कुछ भी बोल देना दिग्विजय की आदत बन गई है.
yogender kaswan sirsa,haryana
Feb 07, 2012
दिग्गी राजा अभी जनता की राई आ जाने दीजिए तब अपनी राय डीजेएगा ! ऐसा ना हो आपके बड़बोलेपन के कारण कांग्रेस का बंटाधार हो जाए ! राहुल जी होसियार हो जाइए आइए से लोगो से.................
Arun Shukla Palia Kalan
Feb 07, 2012
राहुल जी जनाब दिग्गी साहब से ये पूछिए की आपकी योग्यता क्या है और आपकी राजनीति मे कितनी पकड़ है यू पी मे रास्टरपति किस तरह से लगेगा हमसे पूछो आपका जो सर्वे है वो आपकी तरह ही दिशा हीन है पहले तो आप जो वाडा करना उसकी समीक्षा ज़रूर करना नही तो राजनीति से सन्यास लेना पड़ेगा लंबी लंबी बाते ज़रा सोचसमझ कर करना यू पी मे सिर्फ़ बी स पी की ही बनेगी पुर बहमत के साथ इसलिए चापलोसो से सावधान लेकिन मेहनत का फल मीठा होता है
rampal singh verma new delhi
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
- राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि, राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












