22 मई 2012
मंत्रियों को हटाने से मायावती के पाप नहीं धुलेंगे: सोनिया

02 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

गोंडा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार के सवाल पर उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आज कहा कि चुनाव के पहले मंत्रियों को हटाने से मुख्यमंत्री मायावती के पाप धुल नहीं जायेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में श्रीमती गांधी की कल पहली रैली थी। वे मात्र दस मिनट बोलीं और सुश्री मायावती के प्रति लगातार आक्रामक रहीं। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती ने पांच साल तक लगातार अपने मंत्रियों को राज्य के लोगों के हितों की राशि को लूटने का भरपूर मौका दिया और अब जब चुनाव का समय आया है तो भ्रष्ट मंत्रियों को हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह नाटक है और जनता के साथ धोखा भी। ऐसा करने से सुश्री मायावती के पाप कम नहीं हो जायेंगे। जनता उनसे पूरा हिसाब मांगेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सुश्री मायावती अपने मंत्रियों को पहले लूटने का मौका देती हैं और बाद में उनसे इस्तीफा लेती हैं ।

सोनिया बोलीं, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री नहीं सरकार बदल दो


श्रीमती गांधी ने कहा कि सुश्री मायावती यह समझती हैं कि 21 मंत्रियों का इस्तीफा लेने के बाद जनता उन्हें माफ कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में भी बड़ा घोटाला हुआ है। केन्द्र सरकार ने गरीबों के हितों की योजनाओं के लिए राज्य सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये भेजे लेकिन वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। गरीबों को उनका हक नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांव में लोगों को मनरेगा के तहत कम से कम एक सौ दिन का रोजगार दिया। राज्य के लोगों ने बाईस साल तक विकास की सूरत नहीं देखी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा शासनकाल में केन्द्र की योजनाओं की राशि का सही इस्तेमाल नहीं हुआ, इसीलिए राज्य के लोग बदहाल हैं और आम आदमी की सुरक्षा तथा उनका सम्मान खतरे में है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का किसान डर में जी रहा है। उसे पता नहीं होता कि कब उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया जायेगा और मुआवजा या जमीन वापस मांगने पर गोलियां मिलेंगी ।बसपा शासनकाल में किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि बसपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से तीन बार सरकार बनायी और जनता को लूटते रहे। श्रीमती गांधी ने दोनों दलों को एक जैसा ही कहा। भाजपा ने राम के नाम को बदनाम किया तो बसपा ने उसका साथ दिया।

श्रीमती गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता के सवाल पर कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने राज्य के लोगों से बदलाव की अपील की और कहा कि पिछले बाईस साल से उनको लूटा जा रहा है। अब चुनाव में बदलाव का समय आया है। कांग्रेस लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगी। पार्टी राज्य को विकास के रास्ते पर ले जायेगी ताकि रोजगार के लिये लोगों को दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़े।

श्रीमती गांधी ने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार करते हैं। इन दलों को राज्य में महिलाओं के साथ हो रहा बलात्कार और जुल्म नहीं दिखायी देता। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस ही हरित क्रांति लेकर आयेगी और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मजदूरों समेत समाज के सभी वर्ग को पूरा न्याय मिलेगा। कांग्रेस यह वादा करती है कि किसी के भी साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 02, 2012

Maiadam koi bhi puri tarah perfect nahi hai so dusro mai kamiya nikalne se phle apne andar jhak kar dekhiye ki aapke andar kitni kamiya hai.
Jo log kuch karna chahte hai wo kar ke dikhate hai dusro mai kamiya nahi nikalte

sunil delhi

Feb 02, 2012

Maiadam koi bhi puri tarah perfect nahi hai. so dusro mai kamiya nikalne se phle apne andar jhak kar dekhiye ki aapke andar kitni kamiya hai.
Jo log kuch karna chahte hai wo kar ke dikhate hai dusro mai kamiya nahi nikalte

sunil delhi

Feb 02, 2012

मेडम जी कम से कम माया जी मंत्रियो को हटा तो रही है लेकिन आप तो भ्रास्त मंत्रियो को चिपका कर बैठा रखा है चिड्दंबरम जैसे नेता अब भी भ्रास्त लोगो का साथ दे रहे है देश के सबसे ज़्यादा चोर तो कॉंग्रेश मे ही है फिर माया को दोषी क्यो कहते है आप मे दम नही है ना ही पी म मे है

rampal singh verma new delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.