28 जनवरी 2012
आवाज़ समाचार
राजीव मसंद
फिल्म: अग्निपथ
कलाकार: ह्रितिक रोशन, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर, ओम पुरी
निर्देशक: करण मल्होत्रा
इस हफ्ते और गणतंत्र दिवस के मौके पर करण जौहर की फिल्म ‘अग्निपथ’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
नई ‘अग्निपथ’, 1977 की ‘अग्निपथ’ के उसी समुद्र किनारे बसे एक छोटे से गांव मांडवा से शुरू होती है।
फिल्म की शुरूआत होती है, एक विद्यालय के अध्यापक दीनानाथ चौहान की हत्या के साथ। बेरहम कांचा के रूप में डरावने दिखनेवाले संजय दत्त के हाथों उसकी हत्या अपनी आंखों से देखता है दीनानाथ चौहान का बेटा विजय, जो बदले की आग के साथ बड़ा होता है।
विजय अपनी गर्भवती मां जरीना वहाब के साथ मुंबई चला आता है और कांचा के दुश्मन ड्रग माफिया और दलाल रउफ लाला के साथ जुड़ जाता है।
लाला के किरदार में अभिनेता ऋषि कपूर फिल्म को एक नया मोड़ देते हैं। 15 साल बाद विजय बड़ा होता है, जिसके किरदार में है ह्रितिक रोशन, जो अब लाला का खास आदमी है। उसे वहीं की मुंहफट लड़की काली यानी प्रियंका चोपड़ा से प्यार हो जाता है, जो पड़ोस में चाइनीज ब्यूटी पार्लर चलाती है।
फिल्म कुछ जबरदस्त एक्शन दृश्य, धोखेबाजी और गैंगवॉर के साथ आगे बढ़ती है, पर विजय सिर्फ एक ही मकसद से आगे बढ़ता है और वो है कांचा को खत्म करना, जिसने अब मांडवा को ड्रग के अड्डे में तबदील कर दिया है।
मैं निर्देशक करण मल्होत्रा की ‘अग्निपथ’ को पांच में से तीन अंक देता हूं। इस पुरानी स्टाइल की फिल्म में जबरदस्त एक्शन और कलाकारों के शानदार अभिनय की वजह से आप शायद बोर ना हो, पर इसका जरुरत से ज्यादा लंबा होना आपको थका जरूर देगा।
3/5
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
- राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि, राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












