22 मई 2012
टेस्ट टीम कप्तान के लिए सेहवाग का नाम आगे
30 जनवरी 2012
आईबीएन-7

नई दिल्ली।
क्या महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी छिन जाएगी? ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद ये सवाल जोर पकड़ने लगा है। क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर आम दर्शकों तक की राय है कि धोनी से टेस्ट टीम की कप्तानी छीन लेनी चाहिए।

वहीं, बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक धोनी से टेस्ट टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है। हालांकि वो वनडे और टी-20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। टेस्ट टीम के नए कप्तान के लिए वीरेंद्र सेहवाग का नाम सबसे आगे चल रहा है। एडिलेड में खेले गए चौथे टेस्ट में सेहवाग ही कप्तान थे। कुछ जानकार इस बदलाव की वजह धोनी और सेहवाग के बीच की तनातनी को भी मानते हैं।

जानकारों की मानें तो इशारों इशारों में सेहवाग ये जता चुके हैं कि उन्हें उनकी क्षमता के हिसाब से नहीं आंका गया। ऐसे में बीसीसीआई का मानना है कि सेहवाग को टेस्ट टीम का कप्तान बनाकर टीम को बिखरने से बचाया जा सकता है। टीम के सूत्रों की मानें तो सेहवाग और उनके करीबी खिलाड़ियों पर धोनी की नहीं चलती है। जिसका असर उनकी कप्तानी पर भी दिख रहा है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी जगह लेगा कौन? क्या सेहवाग टीम को फिर से जीत के ट्रैक पर ला पाएंगे? क्या महज धोनी की कप्तानी छीन लेने से टीम की हार का सिलसिला थम जाएगा? पर्थ में टीम इंडिया के पिटते ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा हो गया और एडिलड का नतीजा महज वॉहाइटवॉश के लिए अहम था। ऐडिलेड में भले ही कप्तान सेहवाग थे लेकिन सीरीज़ के हार की ज़िम्मेदारी धोनी के कंधो पर ही है।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मनिंदर सिंह के मुताबिक सिडनी में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत का सपना तार-तार हो गया। पर्थ में अग्निपर्थ की तैयारी हो रही थी, सेना की हौसला बढ़ाने के विपरीत धोनी ने संन्यास लेने का बयान दिया, जिससे कई सन्न रह गए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.