22 मई 2012
हम भी तो अपने मैदान पर 2-0 से जीते थे: सेहवाग

28 जनवरी 2012

वार्ता/इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

एडीलेड।
विदेशी जमीन पर लगातार दूसरी बार 4-0 की क्लीन स्वीप झेल चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब कोई बहाना नहीं बचा है और वह घूम-फिरकर अपने घरेलू मैदानों पर जीते मैचों की याद दिला कर शेखी बघारने में लगी हुई है।

क्लीन स्वीप के मुद्दे पर क्रिकेटर इस कदर खार खा बैठे हैं कि टीम के कार्यवाहक कप्तान वीरेन्द्र सेहवाग से जब प्रेस कांफ्रेंस में यह सवाल किया गया तो सवाल पूरा होने के पहले ही सेहवाग भड़कते हुए कहा, ‘हमने भी तो 2-0 से जीत दर्ज की थी। अभी हमारा समय ही खराब है तो क्या करें!’

विदेश में आठ टेस्ट मैच गंवा चुकी टीम इंडिया एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गयी है लेकिन सेहवाग को कहीं से नहीं लगता है कि टीम की शैली में कोई बदलाव आया है।

सेहवाग ने कहा, ‘हमारे समय को छोड़कर कुछ नहीं बदला है। हर कोई घर में भी अभ्यास कर रहा है और हमने यहां भी बेहद कड़ा अभ्यास किया लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ सका।’

उन्होंने कहा, ‘हमने रणनीतियां बनायीं, लेकिन वे रणनीतियां सही ढंग से काम नहीं कर पायीं। ऐसा हर टीम और हर खिलाड़ी के साथ होता है। अभी न तो टीम का समय सही चल रहा है और न ही खिलाड़ियों का। शायद यही कारण है कि हम रन नहीं बना पाए।’

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग का मानना है कि टीम के तीन वरिष्ठ खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वी.वी.एस.लक्ष्मण को संन्यास लेने की जरूरत नहीं है। एडिलेड टेस्ट मैच में सेहवाग ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी। मैच को भारतीय टीम शनिवार को 298 रनों से हार गई। इस प्रकार विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैचों में भारत की यह लगातार आठवीं हार है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Jan 30, 2012

KHISYAANI BILLI KHAMBA NOCHE
RETIRE THESE OLD ONES.
THERE TIME HAS JUST GONE.

RAJ KAPOOR MANDI HP

Jan 30, 2012

अरे वाह ..... ये भी दिग्विजय सिंह की तरह बोलने लग गये...

Anurag Gwalior

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा
युवती से सेक्स करने की कोशिश में साधु पीटा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.