12 फरवरी 2012
वार्ता
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रही भारतीय टीम के एकमात्र हिट बल्लेबाज विराट कोहली स्टाइल सेंस में भी सुपरहिट हैं और इस रेस में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीछे छोड़ दिया है।
पुरुषों की फैशन पत्रिका ‘जीक्यू’ ने अपने ताजा संस्करण में दुनिया के टॉप टेन फैशनपरस्त पुरूषों की सूची जारी की है। इस सूची में 23 साल के विराट तीसरे नंबर पर हैं जबकि ओबामा आखिरी पायदान पर हैं।
पत्रिका के मुताबिक युवा बल्लेबाज विराट भारत में अपने बल्ले की जादूगरी के अलावा स्टाइल सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। भारत में वह कई फैशन कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में शतक ठोकने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे।
टॉप टेन फैशनपरस्त पुरूषों की सूची में आयरलैंड मूल के जर्मन अभिनेता माइकल फैसबेंडर पहले स्थान पर हैं। टॉप टेन में कनाडा के अभिनेता रेयान गोस्लिंग, अभिनेता विंसेंट कैसल और ओबामा भी शामिल हैं।
इसी पत्रिका ने साथ में टॉप टेन बेस्ट ड्रेस्ड बिजनेसमैन की सूची में टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा भी शामिल हैं। टाटा के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि वह अपनी कंपनी जगुआर की सुपरकार की तरह स्मार्ट हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
- राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि, राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.