hindi.in.com
संजीत कुमार
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। इंग्लैंड के मौजूदा सीरीज में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बल्ले पर तो एक तरह से विराम ही लग गया है। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते सचिन पर संन्यास का दवाब बढ़ता जा रहा है और उनके प्रदर्शन को लेकर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या क्रिकेट के ‘भगवान’ टीम इंडिया पर बोझ बन गए हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की पिछली पांच पारियों में केवल 110 रन बनाने वाले सचिन ने पिछले दो वर्षों से एक भी शतक नहीं लगाया है और लगातार संघर्ष कर रहे है।
फॉर्म के लिए काफी जद्दोजहद
यह कोई पहला मौका नहीं है जब सचिन प्रदर्शन के खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसा वाकया उनकी जिंदगी में पहले कई दफा आए हैं। और हर बार वे मजबूत व दमदार प्रदर्शन के बलबूते सामने आए और अपने बल्ले से सभी आलोचकों के मुंह बंद कर दिया। पूर्व में उनके दमदार क्रिकेट प्रेमियों ने कई बार किया, लेकिन इस बार अपने फॉर्म को वापस पाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है और इसमें वे बार-बार फेल हो रहे हैं।
पूर्व क्रिकेटरों ने दी सलाह
सचिन लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं और ऐसे में उनके संन्यास को लेकर दबाव और सवाल उठना लाजिमी ही है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पिछले तीन मैचों में भी सचिन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। सचिन के इसी आउट ऑफ फार्म होने के चलते सुनील गावस्कर, कपिल देव, सौरभ गांगुली, पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन तक ने सचिन को संन्यास लेने की सलाह दे डाली। गावस्कर और कपिल ने यहां तक कह दिया सचिन अब अपने भविष्य के बारे में चयनकर्ताओं से बात करें और संन्यास को लेकर कोई सम्मानजनक रास्ता अख्तियार करें।
गांगुली- मैं सचिन होता तो संन्यास ले लेता
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया का कायापलट करने वाले भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सचिन तेंदुलकर की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर मैं सचिन तेंदुलकर होता तो अब तक सन्यास ले लेता। यह पहला मौका है जब सौरव ने सचिन के सन्यास के बारे में खुलकर बोला है, साथ ही उन्होने यह भी कहा कि यह सही समय है जब सचिन को अपने भविष्य का फैसला करना चाहिए।
वॉन- सचिन का ग्लव्स टांगने का वक्त आ गया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सचिन तेंदुलकर को रिकी पोंटिंग की राह पर चलने का सुझाव दिया है। वॉन के मुताबिक तेंदुलकर का ग्लव्स टांगने का वक्त आ गया है। उन्हें भी पॉन्टिंग की राह पर चल देना चाहिए।
मुंबई में हाय-हाय के नारे, भोपाल में पुतला जला
दरअसल, परेशानी यह भी है कि सचिन खुलकर संन्यास पर बात नहीं करते हैं और चयनकर्ता भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस तरह एक असमंजस की स्थिति बन गई है और क्रिकेटप्रेमी भी अब इसको लेकर आलोचना पर उतर आए हैं। सचिन को करियर में पहली बार अपने ही घरेलू मैदान पर हाय-हाय के नारे सुनने को मिले जब वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोनों पारियों में 16 रन बनाकर आउट हुए। यहीं नहीं, कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार के बाद भोपाल में क्रिकेट प्रेमियों ने कप्तान धोनी और सचिन के पुतले फूंके।
पोंटिंग गए, अब सचिन की बारी
ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के संन्यास के ऐलान के बाद सचिन पर कयासबाजी तेज हो गई। क्या सचिन भी पोंटिंग की तर्ज पर ऐसा कुछ कदम उठाएंगे। पिछले साल भर से सचिन भी लगातार अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं।
ब्रांड वैल्यू के मोह में सचिन
कहा तो यह भी जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर अपने ब्रांड वैल्यू के कारण क्रिकेट को अलविदा नहीं कह पा रहे हैं। सचिन ने अगर टीम इंडिया से अलविदा हो गए, तो मार्केट में उनकी वैल्यू गिर जाएगी और फिर कंपनियां सचिन को पूछेंगे तक नहीं।
सचिन ने दिए थे संन्यास के संकेत
हालांकि दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन ने कुछ माह पहले संकेत दिया था कि अब समय आ गया है, जब वे संन्यास के मुद्दे पर गहराई से सोच सकते हैं। लंबे समय से सचिन की उम्र को आधार बनाकर आलोचक उनके संन्यास की बात उठाते रहे हैं, लेकिन सचिन ने हमेशा अपने प्रदर्शन से जवाब देकर उनके मुंह पर ताले लगा दिए। लेकिन अब सचिन खुद भी उम्र के इस पड़ाव पर भविष्य को लेकर फैसला लेना चाहते हैं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वे नवंबर तक सीरीज दर सीरीज अपने खेल की समीक्षा करेंगे और फिर भविष्य की योजना बनाएंगे। उनका यह भी कहना था कि क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला अपने दिल की बात सुनकर ही करेंगे।
23 वर्षों के अपने क्रिकेट करियर में सचिन ने कई कीर्तिमान रचे और ऐसे अनोखे रिकॉर्ड स्थापित किए, जिसका निकट भविष्य में टूटना असंभव है। पर उम्र के इस पड़ाव पर कुछ थके नजर आ रहे सचिन को अब भविष्य के बारे में निश्चित ही सोचना चाहिए। खासकर जब उनके साथी खिलाड़ी क्रिकेट जगत को अलविदा कह रहे हों।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Dec 16, 2012
जब तक उसको भारतरत्न नही मिलेगा , रिटायर नही होगा.
D.G.PATEL U.S.A.
Dec 15, 2012
.सचिन के बारे मे ऐसी बात करने का हम लोगो को कोई हक न्ही बनता वो एक महान क्रिकएटेर हैऔर अपनी खेल की मर्यादा जानते है अत सन्यास की बात उनके उपर ही छोड़ देना उचित होगा क्रिकेटउनकी जिंदगी है,
AWANISH RAI LUCKNOW
Dec 15, 2012
सचिनओरकॉंग्रेसदोनोअबदेशपरबोज़बनचुकेहै,दोनोनेपहलेदेशकेलिएकामकिया,लेकिनअबदेशकोये खुदख़ुदउतारफेकनापड़ेगा,
rajesh rohtak
Dec 15, 2012
सचिन एक महान खिलाड़ी है,ओटीम के लिए कभी बोझ नही बन सकते .इनका टीम मे होना ही सामने वाले टीम के लिए काफ़ी है.
AJIT KUMAR THAKUR MUZAFFARPUIR
Dec 15, 2012
सचिन कुछ करके जाएँगा वो इतनी जल्दी हार नही मानेगा......... सचिन इस बेस्ट........
Mohan Kolkata
Dec 15, 2012
Yes wo ab ek burden hai indian cricket ke liye.. Retirement jaldi se le lena chahiye..
Pankaj Delhi
Dec 14, 2012
सचिंजी ब्रांड वेल्यू के चक्कर के लालच मे पड़े हे और दिन प्रति दिन अपना सम्मान घटा रहे हे / हर हालत मे उन्हे रिटायर तो होना ही पड़ेगा/ कितना अच्छा हो वो शान से जाए/ अगले कई वर्षो तक उनके कीर्तिमान टूटने वाले नही हे / और शायद इतना पेसा तो कमा ही लिया हे की भविष्य मे आराम से रह सके/
N.K.Tiwari Ujjain (M.p.)
Dec 13, 2012
घंटा प्रसाद
mukti delhi
Dec 11, 2012
हाँ सचिन वाज़ गोद ऑफ क्रिकेट
shyam delhi
Dec 11, 2012
लगता है सचिन . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . .. . . . . . . Azm delhi
azm delhi
Dec 11, 2012
हाँ सचिन अब बोझ बन गया है
dimpel piple
Dec 10, 2012
सचिन उन लोगो मैं शामिल हो गया हे, जो गलियाँ खा कर रिटाइर . हे , उसने जो नाम कमाया वो ज़बरदस्ती खेल कर गवाँ रहा हे, 20 फ्लाप परियो के बाद एक शतक लगाना महानता की निशानी नही हे. अगर सचिन मैं थोड़ी भी शर्म बची हे तो उसे रिटाइयर्मेंट ले लेनी चाहिए
rakesh chandigarh
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












