facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नागपुर। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ओपनर वीरेन्द्र सहवाग और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए भारत इस मैदान पर गुरुवार से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बराबरी की उम्मीद कर सकता है।
भारत मुंबई और कोलकाता में लगातार पराजय झेलने के बाद सीरीज में 1-2 से पिछड़ा हुआ है। इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज जीतने से रोकने के लिए कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनके साथियों को हर हाल में नागपुर टेस्ट जीतना होगा।
नागपुर में अब तक खेले गए तीनों टेस्टों में परिणाम निकला है जिनमें से दो भारत ने जीते है और एक दक्षिण अफ्रीका के हिस्से में गया है। सहवाग का इस मैदान पर जबर्दस्त रिकॉर्ड है। उन्होंने यहां तीन टेस्टों में 71.40 के बेहद प्रभावशाली औसत से सर्वाधिक 357 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
सचिन ने इस मैदान में तीन मैचों में दो शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 289 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 57.80 है। टीम इंडिया को उम्मीद रहेगी कि नागपुर में उसके ये दोनों सबसे अनुभवी बल्लेबाज चल निकलें जिससे भारत बराबरी हासिल कर सके।
भारत ने नवंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया को 172 रन से और नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड को एक पारी और 198 रन से हराया था। भारत फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका से पारी और छह रन से हारा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में सचिन ने पहली पारी में शानदार 109 रन बनाए थे जबकि सहवाग ने दोनों पारियों ने 66 और 92 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में सहवाग ने 74 और सचिन ने 61 रन की पारियां खेली थीं जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में सहवाग ने पहली पारी में 109 रन और सचिन ने दूसरी पारी में 100 रन बनाए थे। कप्तान धोनी भी इस मैदान में तीन मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 240 रन बना चुके हैं। गंभीर ने यहां दो मैचों में 91 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी में भारत ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकता है क्योंकि इस मैदान पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज ऑफ स्पिनर हैं। टीम इंडिया से बाहर किए जा चुके हरभजन सिंह ने यहां तीन मैचों में 13 विकेट लिए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के जैसन क्रेजा ने एक मैच में 12 विकेट चटकाए हैं।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा यहां 11 विकेट ले चुके हैं जबकि बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने एक मैच में पांच विकेट लिए हैं। भारत उम्मीद कर सकता है कि अश्विन और ओझा की जोड़ी यहां अहमदाबाद जैसा कमाल करके दिखाए। हालांकि इंग्लैंड के आफ स्पिनर ग्रीम स्वान और बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर की खतरनाक जोड़ी भी यहां की परिस्थितियों का फायदा उठा सकती है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













