19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

‘अब वीरू को पता चलेगा, देश के लिए खेलना क्या होता है’

08 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फॉर्म और व्यवहार के कारण उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा है। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती तीन मुकाबलों के लिए टीम से बाहर किया गया है। टीम इंडिया के विस्फोटक और आक्रामक बल्लेबाज सहवाग पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में वीरू ने केवल 35 रन ही बनाए।

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी वीरू को इंग्लैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज के पहले तीन मैचों से बाहर किए जाने पर गावस्कर ने कहा, मुझे लगता है कि फॉर्म के अलावा सहवाग का व्यवहार और खेल के प्रति दृष्टिकोण भी उनके टीम से बाहर किए जाने के अहम कारण हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, सहवाग की फॉर्म फिलहाल अच्छी नहीं चल रही है, लेकिन उनका व्यवहार और खेल के प्रति रवैया भी चयनकर्ताओं के दिमाग में रहा होगा जिसके कारण उन्हें टीम से कुछ मैचों के लिए बाहर किया गया है। गावस्कर ने हालांकि माना कि सहवाग एक 'मैच विनर' हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम से कुछ समय बाहर बैठने पर उन्हें इस बात का अहसास होगा कि भारत के लिए खेलने के क्या मायने हैं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टीम से कुछ समय बाहर रहने के बाद सहवाग को शायद एहसास होगा कि भारत के लिए खेलने के क्या मायने हैं। जब तक आप चोट के कारण या टीम से बाहर किए जाने तक नहीं समझ पाते हैं कि देश के लिए खेलना क्या होता है। जब आप उस माहौल को याद करेंगे तब आपको इसकी अहमियत समझ आएगी।

युवी बोले, चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गईं

वीरू का पत्ता साफ, खत्म हो गया वनडे करियर?

इंग्लैंड के खिलाफ टीम घोषित, वीरू आउट, पुजारा इन

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.