22 जनवरी 2013
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। इंग्लैंड को तीसरे वनडे में रौंदते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त कायम कर ली और कप्तान धोनी ने एक बार फिर विनिंग शॉट लगाया। रांची वनडे की पटकथा धोनी शायद खुद लिखना चाहते तो भी वो इतनी बेहतरीन नहीं होती। लेकिन बात सिर्फ एक मुकाबले की नहीं, भारत को 28 साल बाद विश्व कप जितवाने वाला कप्तान बन चुका है भारतीय क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे कामयाब कप्तान। धोनी के लिए रांची वनडे खेलना और जीत हासिल करना की मायनों में यादगार रहा, रांची में जीत के साथ टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर 1 पर पहुंची वहीं धोनी ने कप्तान के तौर पर अपना 76वां वनडे मैच भी जीता।
गांगुली के बराबर, अजहर से पीछे
धोनी ने वनडे क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के 76 जीत की बराबरी कर ली और अब इस मामले में सिर्फ मोहम्मद अज़हरुद्दीन ही 90 जीत के साथ उनसे आगे हैं। वैसे संघर्ष के दौर में भी वन-डे क्रिकेट में कप्तान और बल्लेबाज़ धोनी का कोई जोड़ा नहीं है। बीते डेढ़ साल में विकेट कीपिंग का दबाव और कप्तानी का तनाव कभी भी धोनी की बल्लेबाजी पर नहीं दिखा। 2 अप्रैल 2011 से अब तक धोनी ने 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने करीब 90 की औसत से (89.78) से 1267 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 93 से ज्यादा का रहा है (93.5) और उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।
नॉटआउट मामले में रोड्स धोनी से आगे
इतना ही नहीं, रनों के लक्ष्य का कामयाबी पूर्वक पीछा करने वाले मैचों में धोनी भारत के लिए सबसे ज़्यादा बार नॉटआउट होकर वापस लौटे हैं। भारत में तो उनके आस-पास भी कोई नहीं है जबकि दुनिया में वो इस मामले में सिर्फ 1 बल्लेबाज़ से पीछे हैं। रांची वनडे में विजयी चौका लगाने वाले धोनी ने टीम इंडिया के लिए रनों के लक्ष्य का कामयाबी पूर्वक पीछा करने वाले 52 मैचों में अहम भूमिका निभाई है और इस दौरान वो 32 बार नॉटआउट रहे हैं। रनों के लक्ष्य का कामयाबी पूर्वक पीछा करने वाले मैचों में नॉटआउट रहने वाले बल्लेबाज़ों में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग (31 नॉट आउट) को पीछे छोड़ जिया है जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इजमाम-उल-हक (32 नॉट आउट) की बराबरी कर ली है। अब सिर्फ जोंटी रोड्स ही (33 नॉट आउट) उनसे सिर्फ एक कदम आगे हैं।
नंबर 7 धोनी पर मेहरबान
कहने वाले कहते हैं कि धोनी जिस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं वहां पर नॉट आउट और औसत जैसे आंकड़ें बेमानी हो जाते हैं। लेकिन नंबर 7 पर धोनी कई भूमिकाएं निभाते हैं। चेन्नई में जब टीम 5 विकेट 30 रन पर गंवा देती है तो पारी संभालते भी हैं और कोच्चि में जब जरूरत हो तो टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाते भी हैं और ये काम बल्ले का सबसे बड़ा बाजीगर ही कर सकता है।
क्रिकेट के धन कुबेर धोनी ने नहीं दी ‘मां’ को फूटी कौड़ी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











