31 दिसंबर 2012
आईएएनएस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
न्यूयॉर्क। एक भारतीय प्रवासी को एक सबवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के सामने धकेलने वाली संदिग्ध महिला ने पुलिस को बताया है कि 9/11 के बाद से उसे हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा हो गई। इसके बाद पुलिस ने उस पर घृणा अपराध के लिए सेकंड डिग्री हत्या का आरोप तय किया है। अभियोजकों ने शनिवार को महिला की पहचान ब्रांक्स की एरिका मेनेंडेज के रूप में की। इस महिला ने कथितरूप से भारत में पैदा हुए क्वींस के सुनंदो सेन को गुरुवार को रेलगाड़ी के आगे धकेल दिया था।
सुनवाई के दौरान हंस रही थी आरोपी महिला
जज के सामने पेशी के दौरान महिला ने अपने जुर्म का इकबाल किया और कहा कि वो मुस्लिमों से नफरत करती है, इसलिए उसने एनआरआई को धक्का दे दिया। उसने बताया कि एनआरआई को धक्का देने के बाद वो अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ थी। उसने गांजा पिया और फिर सेक्स किया। आरोपी महिला सुनवाई के दौरान हंस रही थी। वो भी जैसे उसने पता नहीं कि उसने आखिर किया क्या है। इसके बाद जज ने उसके वकील से कहा कि वो महिला को बताएं कि यहां जो हो रहा है वो हंसी मजाक नहीं है। महिला की स्थिति को देखते हुए जज ने उसके मानसिक जांच कराने की बात कही है।
धक्का देने से पहले कुछ बुदबुदाई थी वो
क्वींस के जिला अटार्नी रिचर्ड ए. ब्राउन ने एक बयान में कहा, उसने कहा कि मैंने एक मुस्लिम को रेलगाड़ी के आगे इसलिए धकेल दिया, क्योंकि मैं 2001 से ही हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा करती हूं। सीएनएन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा था कि गुरुवार शाम 11 डिब्बो वाली रेलगाड़ी जैसे ही स्टेशन में प्रवेश की, एक महिला तेजी के साथ प्लेटफार्म की ओर बढ़ी और सेन को पटरी पर धकेलने से पहले मन में कुछ बुदबुदाई। ग्राफिक डिजाइनर सेन (46) का शव रेलगाड़ी के दूसरे डिब्बे के नीचे फंसा पाया गया था। सेन अपर वेस्ट साइड पर न्यू एम्सटर्डम कॉपीज नामक फोटो कॉपी का छोटा-सा कारोबार चलाते थे।
कबूल किया अपना जुर्म
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रमुख प्रवक्ता, पॉल ब्राउन ने इसके पहले कहा था कि महिला ने सुनंदो सेन की हत्या में खुद को शामिल होने से सम्बंधित बयान दिया। सुरक्षा वीडियो में किसी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया था। ब्राउन ने कहा कि मेनेंडेज को शनिवार अपराह्न एक एक कतार में पहचाना गया था। एक राहगीर ने ब्रुकलिन में एक सड़क पर दिन में ही उसे पहचान लिया था और उसने 9/11 पर फोन कर दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह वीडियो में दिखाई गई महिला से मेल खाती है।
रेप पर BJP: एक नेता बोला-भूल जाओ, दूसरे ने कहा-स्कर्ट मत पहनो
बलात्कारियों को नपुंसक बनाने की तैयारी में सरकार!
एडिट पेज: माफ करना बहादुर बेटी, हम अपने हुक्मरानों पर शर्मिंदा हैं!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











