facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी पर हिंदू आतंकवाद का आरोप जड़ने वाले गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को शाबाशी देने के बाद लश्कर ए तैयबा/जमात उद दावा का सरगना और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार हाफिज सईद ने बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान के नाम पैगाम भेजा है। सईद ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर शाहरुख खान भारत में असुरक्षित महसूस करते हैं तो वह जब चाहे पाकिस्तान आ सकते हैं। पाकिस्तान हमेशा शाहरुख खान का स्वागत करेगा। दरअसल, आतंकी सईद शाहरुख खान के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहा था जो उन्होंने भारत में एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। शाहरुख ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में 9/11 के बाद मुस्लिमों की स्थिति पर बेबाक राय रखी थी। उन्होंने भारत के कुछ राजनेताओं पर आरोप लगाया था कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वह मुस्लिम हैं। शाहरुख ने कहा था कि भारत में कई राजनेताओं ने उन्हें राष्ट्रविरोधी प्रतीक बनाने का प्रयास किया, क्योंकि वह एक मुस्लिम हैं। शाहरुख ने कहा था कि एक मुस्लिम होने के नाते वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते।
बाल ठाकरे से रहा था 36 का आंकड़ा
शाहरुख खान उन चंद बॉलीवुड सितारों में से एक रहे, जिनके बाला साहेब ठाकरे के साथ खबरा संबंध थे। बॉलीवुड के इस किंग खान को बाल ठाकरे ने कई बार लताड़ा था, लेकिन शाहरुख ने कड़वाहट भुलाते हुए बाला साहेब के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए ट्वीट किया था। शिवसेना के मुखपत्र सामना के मुताबिक, शाहरुख ने लिखा था कि मैं बाला साहेब के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो इस लड़ाई से जल्द और स्वस्थ होकर बाहर आएंगे। शाहरुख खान पर बाल ठाकरे की नजरें हमेशा टेढ़ी रहीं। फिर चाहे 2006 मुंबई धमाकों के बाद किंग खान की पार्टी का मामला हो या माय नेम इज खान विवाद। यहां तक कि शाहरुख की फिल्म रा वन तक का बाला ठाकरे ने सामना में खूब मजाक उड़ाया था। दरअसल, 2006 मुंबई धमाकों के बाद शाहरुख की पार्टी पर बाल ठाकरे बुरी तरह आगबबूला थे। बाला साहेब की नजर में शाहरुख की छवि एक बड़बोले आदमी की थी जो अपनी गलती नहीं मानने को तैयार नहीं। 2006 विस्फोटों के बाद पार्टी पर भी ऐसा ही हुआ था। इसी साल वानखेड़े में सुरक्षाकर्मियों के साथ शाहरुख की तू तू मैं मैं पर भी बाल ठाकरे ने चुटकी ली थी।
सईद ने कुछ दिन पहले ठोकी थी शिंदे की पीठ
आतंकी हाफिज सईद ने हाल ही में भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को शाबाशी दी थी। शिंदे ने मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और आरएसएस के ट्रैनिंग कैंपों में आतंकवाद की ट्रेनिंग देने का आरोप लगाया था। सईद का कहना है कि सुशील कुमार शिंदे का यह बयान एक दम सच है। हाफिज सईद ने शिंदे के इस बयान को अल्लाह की तरफ से पाकिस्तान की मदद के तौर पर बताया है। सईद का मानना है कि भारत पाकिस्तान पर हमेशा बेबुनियाद आतंकवाद के आरोप लगाते रहे हैं। आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा ने भी शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि अब भारतीय मीडिया अपने मंत्रियों के ‘पाप’ को जांच सकती है।
क्या कहा था शिंदे ने?
जयपुर में हुए चिंतन शिविर के दौरान अपने भाषण में शिंदे ने समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट, हैदराबाद की मक्का मस्जिद और महाराष्ट्र के मालेगांव की घटना का जिक्र किया और कहा कि भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहना चाहिए कि बम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रखे थे। शिंदे की इस बात का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने संवाददाताओं से कहा कि हम तो लंबे समय से यह जानते हैं। शिंदे ने यह कहने का साहस किया है।
सुनें, दिग्गी बोले ‘BJP खुद आतंकियों से चोरी-छुपे मिलती है
‘भगवा आतंक’ बोलकर बुरे फंसे शिंदे, सड़कों पर भगवा ब्रिगेड
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
24 मई 2013
Jan 30, 2013
जा...अभी निकल यहाँ से..........टिकेट के पैसे में दे रहा हू......
Krupesh Toronto
Jan 29, 2013
Sharukh ji app jitna bhi hidustan se ru. Kamaye ho?Sara yahi per chod do aur chale jajaye pakistan main agar aap ki suraksha hindustan menahi dikhai dekhai deti hai ?....................
manish new delhi
Jan 29, 2013
बिल्कुल ठीक कहा दोस्तो सारूख़ का ये कहना बिल्कुल ग़लत है की यहा मुसलमान सूरीक्षित ऩही है
Sunil Kumar Rajkot
Jan 29, 2013
.जिस थाली म खाओ उसी म छेद करो . . राजनीति
dilip AGRA
Jan 28, 2013
Khaye kasam (husband) ka gaye beera (brother) ka, kal jata aaj he ja chahe to do char ko sath aur le ja .Jis hindustan ne tuje superstar banaya aaj usi ki badnaami, jis thali me khaya usi me ched
blkhatri jaipur raj.
Jan 28, 2013
. इसे कहते है नमक हरामी
Ravi Delhi
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











