20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सुषमा स्वराज: PM बनने के लायक हैं नरेन्द्र मोदी
02 दिसम्बर 2012
आईबीएन-7

नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी की बड़ी नेता सुषमा स्वराज ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार करार दिया है।

गुजरात के चुनाव प्रचार में गई सुषमा ने बड़ोदरा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम हैं और उनमें इस पद के लिए पर्याप्त काबिलियत और योग्यता है।

इससे पहले बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ते-पढ़ते उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री तक करार दिया था। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने नर्मदा और जूनागढ़ की चुनावी सभाओं में मोदी को देश का भावी प्रधानमंत्री करार दिया और गुजरात के चुनाव में ऐसा रंग भरने की कोशिश की मानो यहां लोकसभा का चुनाव हो रहा हो।

इससे पहले पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का मजबूत दावेदार ही बताते रहे हैं।



यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

Dec 08, 2012

Modi ke bina hamra desh ka kalyan asambhav hai

rishikesh kr singh gaya

Dec 03, 2012

ऐसा कुछ नही है की मुसलमानो को देश छोड़ना पड़ेगा देश तरक्की के पता पर रहेगा,कोई मुझे ये बताए क्या गुजरात मे छोड़ा?

vinay porwal Kanpur

Dec 02, 2012

मोदी जैसा कोई हो ही नही सकता क्योंकि वो एक मात्रा प्रधानमंत्री के उम्मीदवार है जो देश को नयी तरक्की दे सकते है

sonu vyas indore

Dec 02, 2012

और मुसलमानो को देश छोड़ना पड़ेगा

hanif lucknow

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
सुनें, कुदरत के कहर की क्या है वजह?
सुनें, कुदरत के कहर की क्या है वजह?
सुनें, उत्तराखंड की तबाही पर क्या बोले DG चड्ढा?
सुनें, उत्तराखंड की तबाही पर क्या बोले DG चड्ढा?
देखें, भज्जी को ITBP जवानों ने कैसे बचाया?
देखें, भज्जी को ITBP जवानों ने कैसे बचाया?


ख़बरें


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.