28 जनवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप के छठे आरोपी को नाबालिग घोषित कर दिया गया है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने छठे आरोपी को स्कूल सर्टीफिकेट के आधार पर नाबालिग ही माना है। इसके अलावा साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की बोन मैरो टेस्ट जांच की अर्जी भी ठुकरा दी है। सरकारी वकील ने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जाएगी। गैंगरेप केस के इस छठे आरोपी को नाबालिग घोषित करने के साथ ही अब साफ हो गया है कि उसका केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में ही चलेगा। सर्टीफिकेट में इस आरोपी की जन्मतिथि 4 जून 1995 है। वारदात के दिन आरोपी की उम्र 17 साल 6 महीने थी। इसी आरोपी ने गैंगरेप के दौरान सबसे बर्बर और जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। इसी ने बाकी आरोपियों को गैंगरेप के लिए उकसाया। इसके अलावा पीड़ित लड़की को भयंकर यौन यातना देते हुए उसके शरीर के अंदर सरिया डाल दी थी, जिसकी वजह से उसकी आंत भी निकालनी पड़ी थी।
16 दिसंबर की वो रात, टाइम 9. 45 मिनट
ये ही वो मनहूस तारीख थी और ये वो मनहूस पल था जब दामिनी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली के मुनीरका से पालम के लिए उस चाटर्ड बस में बैठी थी। दामिनी और उसके दोस्त को आवाज लगाकर इसी नाबालिग ने बुलाया और बार-बार कहा आ जाओ हम आपको छोड़ देंगे। इसी हैवान के कहने पर वो दोनों बस में बैठ गए।
इसी हैवान ने की थी छेड़छाड़ की शुरुआत
दामिनी और उसका ब्वॉयफ्रेंड जब बस में सवार हो गए तो इसी नाबालिग ने सबसे पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ की शुरुआत की। अन्य पांचों आरोपियों को भी इसी ने उकसाया। साथियों से हिम्मत मिलने के बाद उसका का हौसला बढ़ गया और फिर वो बिना किसी डर के छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की के दोस्त ने विरोध किया तो मुख्य आरोपी राम सिंह और इसी हैवान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
नाबालिग ने बर्बरता की सारी हदें लांघ दीं
एक बार झगड़ा शुरू हो गया तो फिर बात बढ़ती ही गई और इसी हैवान ने दामिनी के साथ दो बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे मारने पीटने में भी वो भी सबसे आगे था। लड़की को दोस्त को भी इसी ने मारा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 23 साल की बहादुर लड़की को चलती बस में सामूहिक बलात्कार और फिर लोहे की जंग लगी रॉड से यौन शोषण और टॉर्चर करने में ये नाबालिग ही सबसे आगे था। इसी ने बर्बरता की सारी हदें लांघीं। सूत्रों का साफ कहना है कि ये वो इंसान है जो भले ही नाबालिग भले ही है, लेकिन उसने काम राक्षसों का किया। लड़की को टॉर्चर करने का सबसे जघन्य अपराध उसके सिर है।
दामिनी को मौत के मुंह तक पहुंचाया
सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि इस बहादुर लड़की की मौत का सबसे बड़ा जिम्मेदार ये नाबालिग लड़का ही है। सूत्रों के मुताबिक जांच में पुलिस को पता चला है कि खुद को नाबालिग बताने वाले इस लड़के ने गैंगरेप के दौरान बहादुर लड़की पर बेतरह जुल्म ढाए। सूत्रों का कहना है कि इस लड़के ने ही दो बार बड़ी बेरहमी से लड़की से बलात्कार किया। उसकी वहशियाना हरकतों की वजह से ही छात्रा की आंतें तक बाहर आ गईं थीं। ये बहादुर लड़की जूझ रही थी, बचने के लिए आरोपियों को दांत से काट रही थी, लात मार रही थी, लेकिन शायद उसने भी इस बात की कल्पना नहीं की थी कि लोहे की जंग लगी रॉड के इस्तेमाल से उसके साथ भयानक टॉर्चर होगा। लड़की की आंतों को भारी नुकसान पहुंचने की वजह से ही उसकी हालत इस कदर बिगड़ी कि उसके कई ऑपरेशन करने पड़े। डॉक्टरों को उसकी आंतें ही काटकर बाहर निकालनी पड़ीं।
नाबालिग को पकड़ने में छूट गए थे पुलिस के पसीने
दिल्ली गैंगरेप की खबर आते ही दिल्ली पुलिस ने बेहद तेजी दिखाते हुए धड़ाधड़ पांचों आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन छठा आरोपी अक्षय ठाकुर उसके हाथ नहीं लगा। बिहार समेत कई जगहों पर उसकी तलाश में छापे मारे गए। आखिरकार कई दिनों के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी और छठे आरोपी को उसने बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसे 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
21 मई 2013
Jan 31, 2013
अमेरिका मे 14 एअर के लड़के को फासी दी गाही थी कत्ल के जुर्म मे . इंडिया मे भी यही होना चाहिए . नही तो ये लड़का सुधरघ्रघर सी बड़ा गुंडा बनके निकलेगा और बलात्कार . मदर ..
Sumit Texas
Jan 30, 2013
उसके द्वारा की गई घिनोनी हरकत तो नाबालिग जेसी नही थी, तो फिरउसे नाबालिग़ केसे मान लें | जनता को फेसला लेने दे|
Prakash montreal
Jan 30, 2013
Use chod dena chahye us ki age abhe bahut kamuse ek moka dena chahye or baki ko fanse vo abhe bachcha h jeno use bhe
aakash shamli
Jan 29, 2013
उस नाबालिग के उस कमीने को ज़िंदा जला देना चाहिए ! उस जनता को ही मार देना चाहिए,
behnoyi navela
Jan 29, 2013
उसे bhahar tho nekale dejeye uski nabalek hona uske gad may dal degi janta wah tho jeil may hi surchit hai haram ki auilad bahar aya tho janta aise maiut maregi ki dua magega god se.
subash delhi
Jan 29, 2013
ये सब दिग्गी और कॉंग्रेस की पार्टी की वजह से हो रहा है अब जनता जबाब कॉंग्रेस से माँगेगी
sushil kolkata
Jan 29, 2013
भाई आप मीडीया इस नाबालिग का नाम अक्षय क्यो बता रहे है जबकि उसका असली नाम मोहम्मद अफ़रोज़ है . वोट बॅंक भी एक वजह तो नही इस दरिंदे को बचाने की क्योंकि वोट के लिए हमारी सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है
jaya delhi
Jan 29, 2013
तब तो हमारे क़ानून ने नाबालिको को रेप . मर्डर करने की . छूटदे दी है ऐसी हालत मे तो . यही मानना है की . नाअबलिक रेप करने क लिए आज़ाद हैं ओर कोई भी नाबालिक किसी का मर्डर या रेप आराम से बिना . कर . है.ये छूट उसे हमारा क़ानून देता है
rrrrr jaipur
Jan 29, 2013
तब तो हमारे क़ानून ने नाबालिको को रेप . मर्डर करने की . छूटदे दी है ऐसी हालत मे तो . यही मानना है की . नाअबलिक रेप करने क लिए आज़ाद हैं ओर कोई भी नाबालिक किसी का मर्डर या रेप आराम से बिना . कर . है.ये छूट उसे हमारा क़ानून देता है
rrrrr jaipur
Jan 28, 2013
. लड़का नाबालिग है तो क्या हुआ उसे फिर भी सज़ा . ही चाहिए| अगर आज इसे नाबालिग कह कर छोड़ दिया जाता है तो कल इसकी हिम्मत और भ बढ़ जाएगी. ऐसे इंसान को तो जनता के ह्वाले कर देना चाहिए और जनता को ही हक़ देना चाहिए इसे सज़ा देने का और भी मौत की सज़ा.
Amandeep Singh New Delhi
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











