29 दिसंबर 2012
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली में गैंगरेप की शिकार 23 साल की लड़की ने सिंगापुर में दम तोड़ दिया। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लड़की के एडमिट होते ही पूरे देश की नजर वहीं पर टिक गई थी, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं। एक दिन पहले कई मीडिया रिपोर्टों में लड़की को सिंगापुर भेजने के फैसले पर सवाल खड़ा किए गए थे। खबर ये भी आई कि हवाई सफर के दौरान लड़की की जान जाते-जाते बची। विमान के 30 हजार फीट की उंचाई पर पहुंचते ही उसका ब्लड प्रेशर गिर गया। इसी बीच देश के मशहूर समाचार पत्र ने खबर प्रकाशित की लड़की को सिंगापुर भेजने के पीछे दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दिमाग था। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि लड़की को इस हालत में सिंगापुर ले जाना ठीक नहीं था। डॉक्टर जानते थे हजारों फीट की उंचाई पर विमान के पहुंचते ही लड़की की सेहत बिगड़ सकती है। ऐसा हुआ भी, फिर क्यों उसे ले जाया गया। उसे सिंगापुर ले जाने के पीछे क्या वाकई शीला का दिमाग था। हालांकि कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि आईबी ने केंद्र को चेता दिया था कि अगर लड़की की मौत देश में हुई आक्रोश बहुत बढ़ सकता है और आईबी की रिपोर्ट संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने उसे सिंगापुर शिफ्ट करने का निर्णय लिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री का इलाज एम्स में हो सकता है।
विदेश भेजने पर डॉक्टरों ने उठाए सवाल
विदेश से आए डॉक्टर देश में अटल जी के घुटने का ऑपरेशन कर सकते हैं तो फिर इस लड़की का इलाज यहां करने में क्या समस्या थी। सूत्रों के मुताबिक इस फैसले में सरकार का दबाव अधिक और डॉक्टरों की सहमति कम थी। मतलब साफ था कि सरकार लड़की को बाहर ले जाने का मन बना चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक लड़की को सफदरजंग अस्पताल में बेहतरीन चिकित्सा मिल रही थी। बावजूद इसके सरकार ने उसे सिंगापुर ले जाने का फैसला किया। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को ही IB के हेड नेहछल सिंह ने गृहमंत्री को खबर दे दी थी कि लड़की की सेहत को लेकर बाहर आ रही खबरों पर जनता का रिएक्शन अच्छा नहीं है। भगवान न करे उसे कुछ हो जाता है तो नौजवान फिर से बवाल मचा सकते हैं। दूध से जला छाछ भी फूंक कर पीता है लिहाजा सरकार ने आनन-फानन लड़की को बाहर भेजने का फैसला किया।
लड़की को गोपनीय तरीके से निकाला गया सफदरजंग से
खबर तो ये भी है कि लड़की को अस्पताल से निकालने का पूरा ऑपरेशन भी बेहद गोपनीय था। दिल्ली पुलिस ने ICU के बाहर तीन-तीन एंबुलेंस तैनात कीं। एक मुस्लिम लड़की को जबरन गंभीर हालत बताकर भर्ती किया गया। उसके परिजनों की आड़ में बुर्कों से ढकी महिलाएं अस्पताल में आने जाने लगीं। इन्हीं में वो फोटोग्राफर भी था जिसने आनन-फानन में तैयार किए गए पासपोर्ट की फोटो निकाली। बाद में इस नकली परिवार को लेकर पहली दो एंबुलेंस निकली जिनकी मीडिया ने पीछा शुरू किया। उसे बाद में पता चला कि पीड़ित तो मेदांता की तीसरी एंबुलेंस में है। कंफ्यूजन इस कदर थी कि लड़की मेदांता जा रही है या एयरपोर्ट कोई नहीं जानता था। पता भी न चलता अगर मेदांता की एंबुलेस हवाई अड्डे की ओर न मुड़ जाती। आपाधापी के बाद जिस तरह हवाई जहाज में लड़की की तबियत बिगड़ने की खबरें आईं उससे अब सरकार हमले की जद में है।
सेहत की चिंता नहीं थी सियासत की थी
लड़की की जिंदगी ही असल सवाल है जिसके लिए तमाम चीजें दांव पर हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस फैसले में लड़की की सेहत नहीं सियासत ज्यादा दिख रही है। डॉक्टरों के मुताबकि लड़की की आंत का ट्रांसप्लांट तब तक संभव नहीं, जब तक उसकी सेहत पटरी पर नहीं आती। सरकार ने लड़की के इलाज में लगे डॉक्टरों की भी उपेक्षा की। एम्स और सफदरजंग के डॉक्टरों की एक पूरी टीम लड़की की देख रेख में लगी थी, लेकिन जब सिंगापुर जाने की बारी आई तो इनमें से केवल सफदरजंग के पी के वर्मा को ही साथ लिया गया। बाकी डॉक्टर मेदांता के थे जिनका लड़की के इलाज से कोई लेना-देना ही नहीं था। खबरें तो ये भी हैं कि एम्स के ट्रोमा सेंटर हेड एम सी मिश्रा को भी साथ ले जाना था लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त जाने से इनकार कर दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











