22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

तालिबान ने भारत को दी धमकी, मांगी कसाब की ‘बॉडी’

23 नवंबर 2012
एपी

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पेशावर। 26/11 के गुनहगार अजमल आमिर कसाब को भारत में फांसी दिए जाने के बाद पाकिस्‍तान सरकार और मीडिया ने भले ही चुप्‍पी साध ली हो, लेकिन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्‍तान (टीटीपी) और मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड यानी जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत को सीधे धमकी दे डाली है।

टीटीपी के प्रवक्‍ता एहसानुल्ला एहसन ने कहा कि या तो भारत कसाब का पाकिस्‍तान को सौंपे नहीं तो उसे तालिबान के हमले का सामना करना होगा। दूसरी ओर 26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कसाब की मौत से आतंकवाद पर रोक नहीं लगने वाली। सईद ने कहा कि उसकी मौत से ये साबित नहीं होता कि 26/11 से उसका कोई लेना_देना है। गौरतलब है कि तालिबान ने पहले कभी भारत के खिलाफ इस तरह का बयान नहीं दिया है।

ध्‍यान रहे कि कसाब की फांसी पर आतंकियों की कड़ी प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेते पाकिस्‍तान सरकार ने इस्‍लामाबाद स्थित भारतीय उच्‍चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। भारत सरकार के कहने पर पाकिस्‍तान ने सैनिकों का कडा़ पहरा लगा दिया है। इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गोपाल बागले ने पाक अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की थी।

देखें, कसाब के आका अब भी पाकिस्तान की शरण में

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
देखें, अपराध न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.