16 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में सूखा पड़ा है। एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। तो वहीं मंत्री के बच्चों की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। बुधवार को नगर विकास राज्य मंत्री और एनसीपी नेता भाष्कर जाधव के बच्चों की शाही अंदाज में शादी हुई। सजावट और खाने के इंतजाम पर लाखों रुपये फूंके गए और सबसे शर्मनाक बात ये रही कि ये सारा तामझाम एक ठेकेदार के पैसों से किया गया। दरअसल, बुधवार को महाराष्ट्र के चितलून में शाहीनुमा पंडाल में महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री भाष्कर जाधव के बेटे और बेटी ने सात फेरे लिए। मौका दो-दो शादियों का था लिहाजा मंत्रीजी ने खर्च भी दोनों हाथों से किए। अपनी दौलत और अपनी रसूख की खुलकर नुमाइश की। सजावट से लेकर खाने-पीने पर अंधाधुंध पैसे फूंके गए। शादी मंत्री के बेटे-बेटी की थी लिहाजा भीड़ भी खूब जुटी। खुद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान मुंबई से पधारे तो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी आए।
मेहमानों के लिए 5 हैलीपेड बनाए गए
बताया जाता है कि शादी में करीब 80 हजार लोगों ने शिरकत की। शादी के लिए पांच हैलिपेड बनाए गए थे तो करीब एक लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था। वहीं आधा महाराष्ट्र सूखे की चपेट में है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। खेत दरक रहे हैं, मवेशी तिल-तिलककर मर रहे हैं। हर तरफ हाहाकार मचा है। लेकिन सूखे से जल रहे इस महाराष्ट्र से शायद मंत्री महोदय को कोई सरोकार नहीं। होता तो माननीय मंत्री बच्चों की शादी पर यूं बेतहाशा खर्च नहीं करते। खैर, नगर विकास मंत्री के बच्चों की ये शाही शादी एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को बुरी तरह नागवार गुजरी। पवार ने पार्टी कोटे से मंत्री भाष्कर जाधव को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। एक तरफ पानी के अभाव में दम तोड़ते लोग और दूसरी तरफ बच्चों की शादी पर पानी की तरह पैसा बहाते मंत्री। लेकिन इस मामले में नगर विकास मंत्री एक और वजह से सवालों के घेरे में है।
ठेकेदार के पैसे से किया पूरा इंतजाम
मंत्री के बच्चों की शादी का सारा इंतजाम एक ठेकेदार ने किया। ठेकेदार के पास महाराष्ट्र की कोयना परियोजना में कंस्ट्रक्शन का काम है। लेकिन मंत्री भाष्कर जाधव को इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। साफ है भाष्कर जाधव खुद मान रहे हैं कि मदद की एवज में ठेकेदार ने शादी का सारा इंतजाम किया। अब सवाल ये है कि क्या शरद पवार अपने इस असंवेदनशील मंत्री पर कोई कार्रवाई करेंगे या सिर्फ फटकार की रस्म अदायगी कर इन्हें यूं ही छोड़ दिया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
20 जून 2013
Feb 22, 2013
पँवार साहेब के खाने के दाँत और हे और दिखाने के और/ एन सी. पी ने जब 80000 लोगो को खाने के लिए बुलाया तो दुनिया को दिखाने के लिए पँवार साहेब ने उनको डाटने का नाटक किया / पँवार साहेब क्या आपके मंत्री ने एक ही रात मे सारी व्यवस्था के जो आपको मालूम नही चला / हिन्दुस्तान की जनता बहुत ही बेवकूप (भोली) हे जो इन जैसे दोगलें नेताओ की बतो मे आकर उनको वोट दे देती / इस देश का कुछ नही हो सकता क्योकि इन चन्द गद्धार नेताओ के कारण इस देश मे महँगाई, ग़रीबी, लाचारी, आदि समस्याए ख़त्म होने की जगह बढ़ती ही जा रही हे / जागो देश बाशियो वरना अपनी आने वाली पिडी अपनी जिंदगी चैन से नही जी पाएगी जिसके लिए कही ना कही हम ही ज़िम्मेदार हे/
Sanjay Singh ahmedabad
Feb 18, 2013
इस देश मे कोई भी ऐसा नेता नही है जो जनता के बारे मे सोचता है...देश नेता नही भगवान चला रहे है.
amit tiwari jabalpur
Feb 18, 2013
उसको लगे शरम जिसके फूटे करममंत्री जी को क्यों लगे शरम क्यों की मंत्रालया का पैसे है जो गरमागरममंत्री जी ने बेचा है अपना ईमान और मंत्रलाय का पैसा उसके बदले अगर उस कटरक्टोर ने मंत्री जी के यहाँ शादी और जनाज़े मे कुछ इंतज़ाम कर दिया तो हरजा क्या है .लगे रहो मंत्री जी और मदद कर देना किसी बड़े कॉंट्रॅक्टर की .क्यों की शादी मे 80000 गेस्ट तो मातम मे .........हीदुस्तान तुझे सलाम
ajeet pandit gurgaon
Feb 17, 2013
शर्म किसे आएगी? शर्म बेचकर ही तो मंत्री बना जाता है जिन्हे शर्म है ओर जो देश के बारे मे सोचते हैं वो तो भूखे मरने वालों मे ही शामिल हैं. ये तो उस प्रजाति से हैं जो सदियों से लोगों का खून चूस कर जश्न मनाती आई है.इन्से शर्म-लिहाज की उम्मीद रखना बेमानी है.
Rohtash kumar gurgaon
Feb 16, 2013
इस साले से यह पूछो की मदद के बदले उस का क्या काम किया 80 हज़ार आदमी का खाना मदद लाइन वाले की तो लग गये होगी
mukesh beniwal delhi
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











