22 मई 2012
राहुल बोले, उ. प्र. वालों को महाराष्ट्र में पड़ रहे हैं जूते!
05 फरवरी 2012
आईबीएन-7
मनोज राजन त्रिपाठी

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


लखनऊ।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के भीख मांगने वाले बयान के बाद आया बवंडर अभी थमा भी नहीं है कि राहुल गांधी ने एक और विवादित बयान दे दिया है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना यूपीवालों को जूते लगाती है। राहुल के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक बवाल मच गया है।

राहुल गांधी ने सिद्धार्थनगर में कहा कि महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशों में उत्तर प्रदेश के लोग मेहनत का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में आपके बच्चे भूखे मरते हैं, महाराष्ट्र में आपको जूते लगते हैं। शिवसेना वाले आपको भगाते हैं।

राजनीति के जानकारों की मानें, तो पहले चरण के लिए 8 फरवरी को सूबे में मतदान होना है। हर दल यही चाह रहा है कि जैसे भी हो सरकार या तो उन्हीं की बने या फिर उनकी बैसाखी से चले। इसी के लिए नेताओं में बयानों का घमासान छिड़ा है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में राहुल गांधी का ताजा बयान इसी की मिसाल है।

उ.प्र. के लोग मुंबई, दिल्ली में भीख मांगते हैं: राहुल



दूसरी तरफ राहुल के इस बयान से महाराष्ट्र में बैठे शिवसेना के नेता आगबबूला हो गए। शिवसेना ने झट से इस बयानबाजी को और गर्त में ले जाने वाला कह दिया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी में जूते पड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें हर जगह जूते ही दिख रहे हैं। यूपी के लोगों को कभी भिखारी तो कभी कुछ और बोल रहे हैं। शिवसेना ने कभी किसी को जूते नहीं मारे हैं, लेकिन यूपी की जनता कांग्रेस को जूते मारे बगैर नहीं रहेगी।

जानकारों की मानें, तो राहुल उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश में तरक्की चाहते हैं लेकिन केवल कुछ जुमले बार-बार दोहराने से यूपी की हालत नहीं बदलने वाली। इसके लिए उन्हें ठोस योजना बनाकर जनता के बीच जाना होगा और उनका भरोसा जीतना होगा। जुमलेबाजी से हमेशा न तो सरकारें बना करती हैं और न ही नेताओं की तकदीरें।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 09, 2012

उ.प. वाले राहुल से पूछे महाराष्ट्र मे किसकी सरकार है,ओर उ.प. के लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए है.वोट माँगने के लिए इस हद तक गिर सकते है राहुल .जब देस मे भरषटाचार पर आंदोलन चल रहा था एक बार भी राहुल का बयान सुनने को न्हीं मिला देश का युवा आपको बड़ी उम्मीद के साथ देख रा था पर आप का एकमात्र लक्ष सता सुख भोगने का लगता ह

yogender kaswan sirsa,haryana

Feb 08, 2012

राहुल जी वाहा पर तो सरकार भी आपकी है अपने कीँटे जुटे मरने वालो को जैल मैं बंद किया है ये नही बताएगे, वोट मॅग्ना है तो सीधे सीधे माँगे ये फालतू की राजनीति से लोगो को बात बहकाये , कोई तरक्की का रास्ता सोचे  और पुए मुल्क को एक करने की कोषीह करे ना की तोड़ने की लोगो को आपसे बड़ी उम्मीदे है

Raj khanna

Feb 07, 2012

महारसटरा मई कांग्रॉस की सरकार ही फिर भी सिवसेना को और राज ठाकरे को रोक नही पाया तो उ.प मई याई काइया उखार लेगा,यए उ.प वेल को बबकूफ़ बनरह ही.

rambola delhi

Feb 07, 2012

राहुल जी आप जो बयान दे रहे हो उसका असर महारसटरा मे चुनाव के दरमियाँ देखे गा वोट माँग ने के इश् मे भावना ना दुखाओ हम सूब इंडियन है और रहेणगौ ब्रदर आंड सिस्तएर है , देश को ब्रासता चार से मुक्त करो देश को जोड़ो तोडो नही ..

jayesh shivdas jadhav dhar (mp)

Feb 05, 2012

राहुल जी बिल्कुल सही कह रहे है मेए बस्ती का ही  हू और मुंबई मे कई सालो से रह रहा हू यहआए दिन उ पी वालो पे कुछ ना कुछ होता रहता है आग र ह्मे वाहा पे जॉब मिले तो हम यहा क्यो आए आग र राहुल जी कुछ करते हे तो बहुत अच्छा होगा

JITENDRA mumbai

Feb 05, 2012

ये हैं आज के कांग्रेस नेता , अगर इस सब के बाबजूद कांग्रेस वाहा से जीतते हैं तो..............................................................................................

ANMOL BHUBANESWAR

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.