22 मई 2012
राम मंदिर का निर्माण होने तक चैन नहीं: आडवाणी
05 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


अयोध्या।
उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहले ही दिन शनिवार को राम मंदिर मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि उन्हें तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता।

अयोध्या में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "राम मंदिर का निर्माण मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य है। मुझे तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक जहां रामलला विराजमान हैं, वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता।"

आडवाणी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जहां रामलला विराजमान हैं, उस स्थान को राम का जन्मस्थान मानने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय भी सही ठहराएगा।"

अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद आडवाणी ने रामलला के दर्शन किए।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र की सत्ता में भी बदलाव की जरूरत है। दोनों सरकारें जनविरोधी हैं और इनके शासन में आम आदमी त्रस्त हो गया है।"

कालेधन के मुद्दे को उठाते हुए आडवाणी ने कहा कि अगर सरकार विदेशों में जमा सारा कालाधन वापस लाकर गरीबों में बांट दिया जाए तो देश की गरीबी दूर हो जाएगी।

सोमनाथ से अयोध्या के लिए अपने जीवन की पहली रथयात्रा निकालने वाले आडवाणी ने कहा, "मैंने उस रथयात्रा में यह सीखा कि अगर देश को जागृत करना है तो रथयात्रा से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 10, 2012

sahi bol rahe hai adwani ji mandir banna chahiye aue jitni jadi ho sake utni jaldi.adwani ji aage bado hum aapke sath hai.""jai hind

sas sas

Feb 09, 2012

AAP RAM  MANDIR KO BANENE SE PAHLE KOCH BERUJGAR LADKIYU KO NUKRI DETTE TU ACHA HOTA
RAM MANDIR SE SE JAYADA HI JARURI NOUKRI HAI

PREETY SINHA gaya (bihar)

Feb 08, 2012

अपनी सरकार में मंदिर क्यूँ नही बनाया?क्यूँ मंदिर बनाने के लिए बेचैन नही हुए?ढोंगी आडवाणी.मंदिर बनाने से भारत की कोई तरक्की नही होगी.

sulaiman south korea

Feb 08, 2012

Kisi ke batu ko dhayan me na rakhiye aapko jo karna hai bu aap karte hi jayemai adbani se sahmat ho ram mandir tu banna chahiye aap ram mandir jarur hi banaye mai apke satha huuu

preety sinha gaya (bihar)

Feb 07, 2012

अभी तक तो चैन से बैठे थे फिर अचानक क्या हो गया बुड्ढे.

sulaiman south korea

Feb 07, 2012

अरे बेवकूफ़ मत बनो हिन्दुस्तनिओ इस बुड्ढे की तो उमर हो गई नरक मैं जाने की जेनी कब तक बेवकूफ़ बनोगे तुम लोग. ऐसा नेता तो जूते खनेऊ लायक है. अब भी समय है जाग जाओ.

AB gurgaon

Feb 06, 2012

सही जा रहे हो, चलो इस बार फिर वोट लेलो मंदिर के नाम पर, चुनाव से पहले तो चैन की सांस ले रहे थे, अब एक बार वोट मिल गया, फिर ५ साल चैन लेना, और चुनाव के टाइम पेर बोलना के मंदिर बनने तक चैन नही लूँगा. मंदिर के नाम पेर बनाओ जनता तो बेवकूफ़.

ZArgham Allahabad

Feb 05, 2012

   Esme sochna kya hai ,  a Bharat  hai ,   shri  Ram  ki  janam  bhumi , Ayudhaya  main  sri Ram mandir  banni  hi chahiy.

shrawan kumar new delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.