22 मई 2012
“मुलायम सिंह का परिवार बेरोजगार हो गया है”
02 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बलिया।
राष्ट्रीय लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव का परिवार बेरोजगार हो गया है और परिवार की बेरोजगारी दूर करने के लिए वे नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर, सत्ता देने के नाम पर सत्ता की मांग कर रहे हैं।

सिंह ने जिले की रसडा एवं बलिया सदर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के साथ वे चौदह साल रहे, लेकिन इस दौरान पूर्वांचल की उपेक्षा होती रही।

जनता मुलायम, मायावती के बहकावे में न आए: अमर


उन्होंने कहा कि सपा के साथ रहते हुए पूर्वांचल की उपेक्षा का मैंने भी अपराध किया है और जब तक पूर्वांचल राज्य नहीं बनेगा मेरा प्रायश्चित पूरा नहीं होगा।

‘पूर्वांचल राज्य जिंदाबाद’ के नारों के बीच अमर सिंह ने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वांचल में सपा, बसपा की सरकारों ने चीनी मिलें बेंच दी।

सिंह ने कहा कि गोरखपुर का खाद कारखाना बंद पड़ा है। पूर्वांचल की कताई मिलें बंद हैं। यहां के लोग रोजगार एवं जीविका चलाने के लिए मुम्बई जाते हैं और बाल ठाकरे के गुण्डों से अपना सिर फुड़वाते हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल माता जंजीरों में जकड़ी हुई हैं। इन्हें इन जंजीरों से मुक्त कराना ही मेरा मुख्य काम है। मुलायम सिंह यादव के विचारों का प्रमाण मधुमिता काण्ड एवं उत्तराखण्ड आंदोलन के समय का रामपुर काण्ड है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आधी आबादी पूर्वांचल में बसती है, इसलिए केन्द्र से उत्तर प्रदेश को मिलने वाले बजट का आधा हिस्सा पूर्वांचल के विकास में लगना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए पूर्वांचल राज्य का गठन जरूरी है।

सिंह के साथ पहुंचीं सांसद जया प्रदा ने भी सभा को सम्बोधित किया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 02, 2012

हा भाई अब इनको u p में कोई पूछता न्ही तो अलग राज्य बनवा कर उसका मुख्यमंत्री बना जाए क्या बुराई है इस विचार में , भूत बढ़िया अमर बाबू

Raj mandi gobindgarh

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
साधु की शक्ल में भेड़िया, युवती के साथ कमरे में पकड़ा गया
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
आरुषि हत्याकांडः CBI ने लगाया केस उलझाने का आरोप
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें
BCCI अध्यक्ष पर आरोप, पापा करते हैं गलत हरकतें

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.