02 जनवरी 2013
CNN-IBN
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरउद्दीन के 24 दिसंबर को दिए कथित भड़काऊ बयान पर हैदराबाद की अदालत सुनवाई कर रही है। अदालत में उस वीडियो को पेश किया गया है, जिसमें 24 दिसंबर को आदिलाबाद में एक सभा में अकबरउद्दीन ने ये भाषण दिया था जो कि यू ट्यूब पर उपलब्ध है। एक खास समुदाय के खिलाफ उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। अदालत गुरुवार शाम 4 बजे फैसला देगी कि अकबरुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए या अदालत में इसकी सीधे सुनवाई होगी। अकबरउद्दीन आंध्र प्रदेश के चंद्रायानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन पर आरोप है कि आदिलाबाद में एक सभा के दौरान उन्होंने न केवल केवल एक सुमदाय विशेष के खिलाफ जहर उगला बल्कि सभी मुस्लिमों से राष्ट्रद्रोह करने की भी अपील की।
यू ट्यूब पर धड़ल्ले से चल रहा जहरीला भाषण
अकबरउद्दीन ओवैसी ने भारतीय न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए और मुंबई हमलों के आरोपी अजमल आमिर कसाब की तुलना गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से कर दी। ओवैसी ने कहा, ‘क्या नाम है उस बच्चे का...कसाब, वो पाकिस्तान से आता है। हथियारों के साथ आता है और हिंदुस्तान के 200 मासूमों की जान लेता है। हिंदुस्तान में उसे फांसी दी जाती है, लेकिन नरेंद्र मोदी जो 2000 मुस्लिमों की जान लेता है। उसे पीएम की गद्दी देने की तैयारी की जा रही है।’ओवैसी ने बाबरी मस्जिद से लेकर उन सभी मुद्दों पर जहर उगला, जिनसे देश की शांति भंग हो सकती है। ओवैसी ने विशेष तौर पर मोदी को निशाना बनाया और उन्हें गुजरात आने की चुनौती भी दे डाली। ओवैसी ने असम, गुजरात और मुंबई दंगों का भी जिक्र किया। ये जहरीला वीडियो यू ट्यूब पर उपलब्ध है, लेकिन हैरत की बात ये है कि इसे अभी तक प्रतिबंधित नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि विवादित फिल्म ‘इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ को प्रतिबंधित करने में भी भारत सरकार देर जागी थी। अब चूंकि ये मामला कोर्ट है, लेकिन फिर भी यू ट्यूब पर ओवैसी का भाषण धडल्ले से देखा जा रहा है। 24 दिसंबर को दिए उसके भाषण को यू ट्यूब पर अभी तक लगभग एक लाख लोग देख चुके हैं।
बीजेपी लिखेगी चुनाव आयोग को पत्र
उधर, बीजेपी की आंध्र प्रदेश इकाई ने सरकार से अकबरउद्दीन के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी इस मामले में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रमुख जी किशन रेड्डी इस बयान की सीडी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भेजकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











