facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित मेंढर में दो भारतीय जवानों की शहादत के बाद उनके साथी गुस्से में हैं। एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता का शिकार हुए शहीद लांसनायक सुधाकर सिंह, हेमराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। LOC पर तैनात बटालियन राजपूताना राइफल्स के सैनिकों का खून खौल रहा है। सूत्रों के मुताबिक बटालियन के जवान किसी भी हाल में इस बर्बर कार्रवाई का बदला लेना चाहते हैं। वे अपनी इस मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और ये कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। शहीद हेमराज और सुधाकर के साथ इस अमानवीय कार्रवाई को भूलने के लिए तैयार नहीं हैं। वे भारत सरकार की ढुलमुल नीति से भी खफा हैं। आखिर कब तक पाकिस्तान की कायराना हरकतों को नजरअंदाज करता रहेगा ये देश।
वरिष्ठ अधिकारियों ने डेरा डाला
सूत्रों के मुताबिक सैनिकों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति को काबू करने की सोच रहे हैं, लेकिन जवान कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि भारत सरकार पाकिस्तान के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर कुछ भी करे, लेकिन वो ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहते हैं। जवानों का गुस्सा इस कदर भड़का हुआ है कि वरिष्ठ सैन्य अधिकारी वहां डेरा डाले बैठे हैं।
काले कपड़े पहनकर आए थे पाकिस्तानी
सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाले पाकिस्तानी सेना 29 बलूच रेजिमेंट के जवान थे। उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे। जब गोलियों की आवाज शांत हुई तो जवानों ने इलाके का जायजा लेना शुरू किया। एरिया डोमिनेशन पैट्रोलिंग में जो दो जवान आगे चल रहे थे। वो शहीद हो चुके थे। डिप्टी जीओसी के मुताबिक आधे रास्ते जाने के बाद गोलियां चलने लगीं, आधे घंटे तक फायरिंग होती रही, पीछे से और जवान आए। जब घने कोहरे के बीच शहीद हुए दो सैनिकों के शव तलाशे गए तो सामने आई पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता। शहीद हुए सैनिक लांस नायक हेमराज और सुधाकर सिंह के शवों को न केवल बुरी तरह क्षत-विक्षत किया गया था, बल्कि दोनों के सिर भी काट दिए गए थे।
फोन टैप किए तो पता चला कायराना हरकत पर जश्न मना रहे थे ‘वो’
भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में मारे गए दो भारतीय सैनिकों को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद पाकिस्तानी सेना ने जश्न मनाया। खुफिया एजेंसी ने पाक सेना को भारतीय सैनिकों की हत्या पर बधाई देने की बात पकड़ी है। इस बातचीत से साफ जाहिर हो रहा था कि मौत के बाद पाक सैनिक एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। इससे ये आशंका सही साबित होती दिख रही है कि पाक सेना ने इस हमले के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। इससे पहले खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खुलासा भी हुआ था कि हमले से करीब एक सप्ताह पहले लश्कर ए तोएबा चीफ हाफीज सईद ने बॉर्डर का दौरा किया था। इस घटना को लेकर भारत में जबरदस्त रोष का माहौल है। भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की जा रही है। पहले भी भारत-पाक के बीच रिश्तों और बातचीत की प्रक्रिया पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में ये नया खुलासा मामले को और उलझा सकता है।
दिल दहला देगी शहीदों के साथ पाक की दरिंदगी
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
20 मई 2013
Jan 13, 2013
इस त्रह परमिस्न नही ली जाती है और ना ही दी जाती है |तुम बदला लेना छाते हो तो लो देश की जनता आप के साथ है |भाई शोचो वो( पाकिस्तानी फ़ौजी ) भी फ़ौजी थे उनको किसने परमिस्न दी ? आप बदला लो कोई नेता कोई भारती भी आप को / आप के परिवार को उत्साहित उत्साहित करेगी |
kuldip kumar Ludhiana
Jan 12, 2013
खून के बदले खून
saty MORADABAD
Jan 11, 2013
Bharat maa ke sahido mai app ko naman karta hu aur apki bateliyan ko request karta hu ki dusmano ko chodna nahi ak ak ko jaan se mar do ghar ke andar ghuse ke maro neta sab chor hai inki bato me na ayo
anurag tripathi kanpur
Jan 11, 2013
Parmanu sakti wale is desh ke jawano ka koi sir kaat ke le jate hai,dhikkar hai sarkar ko, aur uski nitiyo ko, ja kar dekho us maa, patni ko jisne apna beta aur pati khoya hai, manmaohan singh, rahul gandhi, chidambaram, sushil kumar shindhe, antony, salman khurshid in sab ko sirf 2 dino ke liye border per bhejna chahiye, tab inhe pata chalega ki hamare jawan bhai kis tarah raat bhar jaag kar desh ki hifajat karte hai, aur uske baad bhi padosi mulk raat ke andhere me wiswasghat karke unka sir le jate hai, aur hum baddapan dikhakar chup chup hath pe hath dhare baithe rahte hai,
rajesh bangalore
Jan 10, 2013
दुशमनसेएसे ही सिर कटवाना हैतोइतनी बड़ी फोज क्यो पाल रखीहै ....मेरे देशके नेताओ कुछ फोज को काम करनेकी ढील दे कर देखो पाकिस्तानको भारतीय फोज एक साप्ताह मे उसे उसकी ओकात दिखा सकती है.....नही तो देश का सिर कटता रहेगा......................
sushila rohtak
Jan 10, 2013
कायर पाकिस्तानी नही हुमलोग है नही तो पाकिस्तानी का क्या जुरत की किसी हिन्दुस्तानी का सिर काट दे हम उन फ़ौजी भाई के साथ है जो भूख हर्ताल पर है ह्मे भी कसम खाना चाहिए की जब तक उन पाकिस्तानियो से बदला नही लिया जाता हम चुप नही बैठेगें जय हिंद जय भारत
ranjan raj goswami chapra
Jan 10, 2013
क्या इंडिया की सरकार पाकिस्तान से डरती aur nahi darti to karyvai kyo nahi karti hamare desh ke viro sahid hote ja rahe hai aur sarkar ko kuchh phikra hi nahi nhai bahot sarmindgi ki baat hai
shankar allahabad
Jan 10, 2013
अब बारी आई हे की सेना बग़ावत करे, और सब नेता ओको बंदी बना ले, क्योकि कोई भी शहीद किसी नेता के घर से नही है और ना होगा क्योकि उनको देश की नही अपने बॅंक बॅलेन्स की पढ़ी है और पेसा बढ़ने की पढ़ी है, उनको अपने देश की सेनासे भी कुछ लेना देना नही है
shyam nashik
Jan 10, 2013
क्या हुआ जो सर काट दिए गये अभी तो वो तुम्हारे घर मे घुस कर तुम्हारी मा बहनो को भी उठा ले जाएगे इसमे शोर मचाने की क्या बात है ये तो होता ही रहता है थोड़े दिन चिल्लाएगे फिर उपर से ओडर आएगा ओर चुप हो जाएगे.
Saurabh mumbai
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











