15 फरवरी 2013
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
इलाहाबाद। कुंभ मेले का बेहतर इंतजाम के लिए चाहे जितने भी दावे किए जाएं, लेकिन हकीकत यही है कि जिन लोगों पर इंतजाम का जिम्मा है वही इसकी धता बताने में देरी नहीं करते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को हाईकोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं है। लखनऊ के डीआईजी नवनीत सिकेरा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ कुंभ मेला स्नान के लिए गाड़ी से पहुंच गए। हालांकि, हाईकोर्ट ने साफ-साफ कहा है कि आम लोगों की कीमत पर वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं दी जा सकती और किसी को भी गाड़ी लेकर मेला तक पहुंचने की इजाजत नहीं दी जा सकती है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लखनऊ के डीआईजी खुद को इससे अनजान बताते रहे। जब आईबीएन7 संवाददाता ने उनसे सवाल पूछे तो उनसे जवाब देते नहीं बना।
लखनई के डीआईजी नवनीत सिकेरा हाईकोर्ट की रोक के बावजूद गाड़ी लेकर वीआईपी घाट पर पहुंच गए। हैरानी की बात ये है कि खुद लखनऊ के डीआईजी का कहना है कि उन्हें इस आदेश के बारे में मालूम नहीं था। वहीं एडीजी ला एंड आर्डर अरुण कुमार ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस आदेश का जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री और कुंभ मेला प्रभारी मंत्री आजम खान ने कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वीआईपी स्नान कैसे कराए जा रहे हैं? इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही स्नान के दिन वीआईपी स्नान पर रोक लगाई थी। आजम खान ने कहा कि इस संबंध में वो देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
22 मई 2013
Feb 20, 2013
आज़म ख़ान जी आप तो चुप रहिए क्योकि आप लोग अपना धरम केवल देखिए .दूष्रे धरम को नही देखे तो अच्छा है .वो जो किया वो हिंदू धरम समझ के लिए किया है .. भारत माता की जाई आज़म जी आप भी दिल से बोलिए भारत माता की जाई ..
Anish Choudhary darbhanga
Feb 18, 2013
मा0 प्रधान मंत्री जी आप जितना समय इस देश के धर्म के अधिकार को बताने मे लगा रहे है उतना दिमाग़ आप देश के विकाश मे लगाए तो देश हमारा कुछ विकाश कर लेता ! मगर आप ऐसा क्यो केरेंगे क्योकि आप तो पागल है ना आप को तो बेर मरे या कन्या बस दचिना से मतलब है.
sumit mishra varanasi
Feb 18, 2013
भाई लॉ आंड ऑर्डर सिर्फ़ आम आदमी के लिए है .ख़ास करके जब उत्तर प्रदेस की बात हो यहाँ टॉप शॉर्ट पोलीस ऑफीसर को नही पता जबकि सब से पहले फॅक्स इन ऑफिसस मे ही होते हैं .अगर इनकी जगह आम आदमी हो तो जिसे वास्तव मे नही पता होता तो उसे और उसकी गाड़ी को नैनी मे ,अंडवा मे ,फाफामौ मे या फिर अल्लहाबाद रेलवे स्टेशन पर हही वहाँ तैनात पोलीस फोर्स द्वारा पता लग जाता तो फिर इन मह्शय को प्रशशनने संगम से 4 किलोमीटर पहले क्यों नही रोका क्या ड्यूटी कर रही मेला पोलीस को भी नही पता था
Ajeet upadhyay Jaunpur
Feb 15, 2013
भाई जी ये उतर परदेस ह यहा कुक्क भे हो सकता ह
sarwan soni sriganganagar
Feb 15, 2013
कोर्ट का आदेश प्रभावशाली लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखता. इसका नमूना है पुलिस अधिकारी का वहाँ जाना और आदेश के बारे मे पता ही न होना. कुंभ के श्रधालुओ की सुरक्षा भगवान ही कर रहे शासन और प्रशासन नहीं
SATISH RAI ghazipur
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











