25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

दिल्‍ली गैंगरेप: FACEBOOK पर फर्जी फोटो, केरल पुलिस ढूंढ़ रही है!

03 जनवरी 2012
CNN-IBN    

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। सोशल साइट्स पर दिल्ली गैंगरेप पीड़ित की फर्जी फोटो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय से फेसबुक समेत कई साइटों पर गैंगरेप पीड़ित बताकर एक लड़की की फोटो खूब शेयर की गई। वो फोटो जिस लड़की की थी, उसके पिता को जब ये बात पता चली तो उनके पैंरों के नीचे से जमीन खिसक गई। ताजा खुलासा ये हुआ है कि जिस लड़की का फोटो शेयर किया गया वो केरल की है। ध्‍यान रहे कि गैंगरेप की पीड़ित लड़की बलिया की रहने वाली है।

केरल पुलिस के साइबर सेल में लड़की के पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उसके पिता का कहना है कि उनकी बेटी को फेसबुक पर दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित लड़की के तौर पर बताया जा रहा है। इस लड़की की फोटो फेसबुक पर धड़ल्‍ले से शेयर हो रही है। जब परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो यह पाया गया कि फेसबुक पर उसकी ही तस्वीर को इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसका फोटो दिल्ली के ही किसी फेसबुक अकाउंट से डाला गया है। ज्ञात रहे कि 16 दिसंबर को दिल्ली की एक बस में गैंगरेप की घटना के बाद पूरे देश में विरोध तेज हो गया था। इस हादसे में पीड़ित लड़की का देहांत 28 दिसंबर को हो गया था जिसके बाद इसकी फर्जी तस्वीरें फेसबुक पर दिखायी गयी थी। केरल पुलिस अब जानने में जुट गई है कि उस लड़की का फोटो आखिर किसने डाला। पुलिस को उम्‍मीद है कि वो जल्‍द ही फोटो डालने वालों तक पहुंच जाएगी। 

पीड़िता की फर्जी फोटो शेयर करने वालों की खैर नहीं!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.