27 नवंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जश्न के साथ आज आम आदमी की पार्टी जनता के बीच आ गई। इस स्थापना समारोह में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने संस्थापक सदस्य के रूप में पर्ची कटाई। यही नहीं, उन्होंने तुरंत तीन लाख रुपये का चंदा इकट्ठा करके पार्टी कोष में जमा किया। पूर्व कानून मंत्री शांतिभूषण ने एक करोड़ का चेक देकर पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया।
जंतर-मंतर पर पटाखे फूटे तो आम आदमी के नाम की पर्ची निकलने लगी। सोमवार को ये नजारा आम आदमी की पार्टी यानी ‘आप’ के स्थापना समारोह का था। एक दिन पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए अरविंद केजरीवाल को लोगों ने निराश नहीं किया। दिल्ली ही नहीं देश भर से लोग जंतर-मंतर पहुंचे थे।
इस मौके पर 15 हजार से ज्यादा लोगों ने 10 रुपये देकर संस्थापक सदस्य की पर्ची कटाई। पार्टी नेताओं के मुताबिक 1 दिसंबर तक 'आप' की सदस्यता लेने वालों को संस्थापक सदस्य माना जाएगा। 26 नवंबर के ही दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत का संविधान स्वीकार किया था। अरविंद का दावा है कि ‘आप’ संविधान के अधूरे संकल्पों को पूरा करने के लिए ही बनी है।
‘आप’ के नेताओं ने सरकार बनने पर 15 दिन के अंदर जनलोकपाल बिल को कानून का दर्जा देने और छह महीने में महंगाई और भ्रष्टाचार पर काबू पाने का वादा किया। इस मौके पर जनता से आर्थिक सहयोग की अपील की गई तो लोगों ने पार्टी कोष के लिए तुरंत तीन लाख रुपये का चंदा इकट्ठा करके दे दिया।
पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने भी एक करोड़ रुपये का चेक देकर समर्थन जताया। पार्टी का दावा है ‘आप’ का संगठन जल्दी ही पूरे देश में दिखेगा। चुनावी राजनीति में स्थापित दलों को पटखनी दी जाएगी। ‘आप’ का पहला मोर्चा दिल्ली विधानसभा चुनाव होगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
पाठकों की राय
21 मई 2013
Feb 21, 2013
केजरीवाल जी के साथ जुड़े देस की बलाई के लिए
balwinder singh kaithal
Nov 28, 2012
मैं कोलकाता से किस प्रकार मेंबर बन सकता हू
Sushil Jain kolkata
Nov 28, 2012
मैं आम आदमी पार्टी को 1100/= रुपया भेजना चाहता हूँ। कैसेभेज सकता हूँ।
Sushil Jain kolkata
Nov 27, 2012
मेंबर बनने की कोई होड़ मत करो आप सभी आम आदमी की पार्टी के मेंबर है पहले दिल साफ करो फिर मेंबर बनना जब चाहे तब बनना लेकिन बनने के बाद फिर साथ मत छ्चोड़ना धन्यवादरामपाल वेर्मा हमीरपुर यू पी
rampal verma new delhi and kurara - hamirpur u p
Nov 27, 2012
मैं राँची से कैसे मेंबर बन सकता हू.....
irfan ranchi
Nov 27, 2012
मैं जयपुर से किस प्रकार मेंबर बन सकता हू
Durvesh Jadon Jaiupr
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











