21 मई 2012
“भाजपा ने टीवी से चुराया था ‘इंडिया शाइनिंग’ का नारा”
22 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मुजफ्फरनगर।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच गए बगैर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराया था।

मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, "भाजपा के लोगों ने 2004 में गांवों में गए बिना और लोगों से मिले बिना नारा दे दिया 'इंडिया शाइनिंग' यानी भारत चमक रहा है। लेकिन जनता ने वातानुकूलित कमरों में बैठकर यह नारा देने वालों को नकार दिया और कहा कि हम आम आदमी की बात करने वाली कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे।"

“मैं जवान हूं, लंबे समय तक काम कर सकता हूं”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने यह नारा टीवी में सूट का विज्ञापन देखकर वहां से चुराया था। कांग्रेस पार्टी के नारे टीवी से चुराए हुए नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच के होते हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की सुनती है और गरीबों की बात करती है।

राहुल ने कहा कि अगर भाजपा के लोग गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते और जमीनी हकीकत को समझते तो 'इंडिया शाइनिंग' जैसा नारा देने में उन्हें शर्म जरूर आती।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए राहुल ने कहा, "मायावती और मुलायम सिंह ने पिछले पांच साल से कोई गांव नहीं देखा है। किसी गरीब से बात करके उसका दुख नहीं सुना, इसलिए इन्हें गरीबों के दर्द का अहसास नहीं है।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "पिछले 22 वर्षों से ये दोनों नेता केवल जनता से झूठे वादे कर उसे छलते आ रहे हैं। मायावती और मुलायम सिंह तीन-चार बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उस समय इन्होंने कुछ नहीं किया और अब चुनाव के समय बड़े-बड़े विकास और बदलाव के वादे कर रहे हैं।"

“राहुल पांच साल के नाम पर उ. प्र. को बरगला रहे हैं”


उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह के पास जाइए तो वादों की सूची मिलेगी। वे बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार हर चीज मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। हकीकत यह है कि राज्य में वर्षों से कोई नया बिजलीघर नहीं लगा है। कहां से देंगे वे लोगों को मुफ्त बिजली, क्या आसमान से लाएंगे?"

उन्होंने कहा, "हम वादे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं। कांग्रेस बदलाव लाने वाली पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है।"

लोगों से उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने की अपील करते हुए राहुल ने कहा, "हमें पांच साल दीजिए, हम पिछले 22 साल से ठप्प पड़े विकास को शुरू करके कांग्रेस शासित अन्य राज्यों की तरह यहां भी खुशहाली और प्रगति लाएंगे।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2012

Feb 23, 2012

मेने मेरे जीवान्मे राहुल से बड़ा ड्रामे बाज नही देखा जूठा मक्कार/ अन्ना ने मा बेटे को पूरा नंगा कर दिया

sanjay nagia dhar

Feb 22, 2012

कॉंग्रेस ने हमेशा इस देश से चुराया हे रहुलजी आप देश का माल इटली ले जा रहे हे भाजपा नारा चुराती नही, नारे बनती हे आपकी कॉंग्रेस को ज़रूरत हो तो बता दीजिए१क्योकि कॉंग्रेस मे लुटेरे अधिक ओर बुद्धिमान कम हे,देश का पेसा चुराना छोड़ दो आप भी एसा नारा बना लेगे

manish sharma indore

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.