15 फरवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। इटली के साथ हुए 3700 करोड़ के आगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड में बार-बार एनडीए को घसीट रही कांग्रेस बुरी तरह फंसती दिखाई दे रही है। पहले खुद यूपीए सरकार की फैक्टशीट में ये स्वीकार किया गया कि तत्कालीन रक्षा मंत्री और मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डील फाइनल की और अब बीजेपी ने एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे कर कांग्रेसी खेमे में सन्नाटा पैदा कर दिया है। शुक्रवार को बीजेपी की ओर हेलीकॉप्टर घूसकांड में दो अहम खुलासे किए गए। पहला खुलासा बीजेपी के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने किया और इटली की अदालती कार्यवाही का हवाला देते हुए सीधे कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा। दूसरा खुलासा बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने किया। किरीट सोमैया ने इस मामले में राहुल गांधी के करीबी कनिष्क सिंह की भूमिका होने की बात कही और सीबीआई को मामले की जांच करने की चिट्ठी भी लिख दी। पहले बात करते हैं प्रकाश जावड़ेकर के आरोपों की।
इंडिया की फर्स्ट फैमिली को दिए 200 करोड़?
प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि हेलीकॉप्टर घूसकांड को लेकर इटली की अदालत में चल रही कार्यवाही के दौरान ये बात सामने आई है कि कंपनी ने फिनमेकानिका नाम की इटेलियन कंपनी ने इंडिया की फर्स्ट फैमिली को 200 करोड़ दिए। प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार इटली की अदालत में दो शब्दों का प्रयोग किया गया और वो हैं-‘फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडिया’ तथा ‘द फैमिली’। ये कहने की जरूरत नहीं कि जावड़ेकर का इशारा किस ओर था। भारतीय राजनीति में किस परिवार को फर्स्ट फैमिली का दर्जा प्राप्त है। जावड़ेकर ने इससे पहले भी यूपीए सरकार पर इस मामले को दबाने के आरोप लगाए थे। बीजेपी ने दावा किया था कि पिछले संसद सत्र में 12 दिसंबर, 2012 को जावड़ेकर ने रक्षा सौदों से जुड़ा एक सवाल पूछा था। सरकार से पूछा गया था कि क्या आपको इस बात की जानकारी है कि इटालियन एजेंसी एक हेलीकॉप्टर सौदे की जांच कर रही है। साथ ही सरकार ने ये भी पूछा था कि क्या वो भारतीय एजेंसी से इसकी जांच करा रही है। अगर हां तो क्यों और अगर नहीं तो क्यों? जावड़ेकर के सवाल के जवाब में रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि हमें इस बात की जानकारी है, लेकिन हम अपनी एजेंसियों से कोई जांच नहीं करा रहे हैं।
राहुल के पीए कनिष्क सिंह के बिचौलिये संबंध?
दूसरी ओर किरीट सोमैया ने सीबीआई को चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी के निजी सचिव रहे कनिष्क सिंह और इटली के बिचौलिये के बीच संबंधों की जांच कराने की मांग की है। किरीट सौमैया ने आरोप लगाया है कि इन दोनों के करीबी रिश्ते रहे हैं और हेलीकॉप्टर घूसकांड में कनष्कि सिंह की भी भूमिका हो सकती है।
कॉमनवेल्थ घोटाला और हेलीकॉप्टर घूसकांड का कनेक्शन
हेलीकॉप्टर घोटाले की आंच अब राहुल गांधी के करीबी कनिष्क सिंह तक पहुंचने लगी है। इस मामले में बीजेपी ने राहुल के करीबी कनिष्क सिंह की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस सिलिसिले में सीबीआई को एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि इटली के बिचौलिये हाश्क से कनिष्क के रिश्ते की जांच होनी चाहिए। अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बीजेपी को लगता है कि हेलीकॉप्टर घूसकांड में कनिष्क सिंह की बड़ी भूमिका हो सकती है। किरीट सोमैया का कहना है कि कॉमनवेल्थ घोटाले में लिप्त एमआरएमजी के साथ कनिष्क सिंह के रिश्ते रहे और ये कंपनी करोड़ों के घोटाले में फंसी। सोमैया ने कहा कि कॉमनवेल्थ घोटाला 2010 में हुआ और हेलीकॉप्टर घोटाले की शुरुआत भी 2010 में हुई। इन दोनों घोटालों के केंद्र में कनिष्क सिंह ही हैं।
हेलीकॉप्टर घूसकांड में वाजपेयी के प्रधान सचिव भी!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











