10 दिसंबर 2012
आईबीएन 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। वॉलमार्ट लॉबिंग के मुद्दे पर राज्यसभा में आज बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। वॉलमार्ट ने अमेरिकी संसद में पेश रिपोर्ट में खुलासा किया कि पिछले 4 साल में लॉबिंग के लिए अलग-अलग देशों में उसने 125 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इन देशों में भारत का भी नाम शामिल है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगते हुए राज्यसभा में हंगामा किया।
राज्यसभा में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने जीरो ऑवर में सवाल उठाया और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय बाजार में दाखिल होने के लिए वॉलमार्ट ने लॉबिंग के लिए जितने पैसे दिए, उसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए मल्टी ब्रैंड रिटेल में एफडीआई पर फिलहाल रोक लगाते हुए जांच कराने की मांग की। समाजवादी पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के सांसदों ने भी बीजेपी की मांग का समर्थन किया। हंगामा थमता नहीं देख राज्यसभा को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। दोबारा जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो हंगामा फिर शुरू हो गया। इस पर उपाध्यक्ष ने राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।
वॉलमार्ट की तरफ से लॉबिंग से जुड़े खुलासे पर बीजेपी ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत सरकार जवाब दे कि लॉबिंग करने की अनुमति क्यों दी गई? यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। बीजेपी का दावा है कि एफडीआई भारत में घूसखोरी और लॉबिंग के कंधे पर चढ़कर आई है। बीजेपी ने इस पूरे मामले की ईमानदारी से जांच की मांग की और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा।
हालांकि राज्यसभा में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि इस मुद्दे पर जवाब संबंधित मंत्री देंगे। उधर कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल का कहना है कि वॉलमार्ट ने लॉबिंग में खर्च पैसे का खुलासा अमेरिका में किया है। इसकी जांच भारत में कैसे हो सकती है। उधर समाजवादी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज किया है कि समाजवादी पार्टी के किसी नेता को वॉलमार्ट से किसी भी तरह का फायदा मिला है।
एक खबर के मुताबिक रिटेल की दुनिया में बड़े नाम वॉलमार्ट ने अपने रास्ते खुलवाने के लिए साल 2008 के बाद से अब तक करीब सवा सौ करोड़ रुपये लॉबिंग में खर्च किए। अमेरिकी सीनेट में वॉलमार्ट ने ये जानकारी दी है। अमेरिकी सीनेट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में वॉलमार्ट ने कहा है कि उसने भारत में अपने लिए दरवाजे खुलवाने के लिए साल 2008 के बाद से अब तक अमेरिकी कानून निर्माताओं के साथ लॉबिंग पर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब सवा सौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन है। वॉलमार्ट के मुताबिक इस साल सितंबर में खत्म हुई आखिरी तिमाही में ही कंपनी ने करीब 1.65 मिलियन डॉलर यानी करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए।
सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हम इस मुद्दे पर निष्पक्ष जांच चाहते हैं और कुछ नहीं। हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं कि किसने पैसा दिया और किसको पैसा मिला। बीजेपी की निर्मला सीतारमन ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। एफडीआई के मुद्दे को संदेह के साथ शुरू नहीं किया जा सकता।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
23 मई 2013
Dec 11, 2012
प हेले हर इंडियन का नारा था बी इंडियन बाइ इंडियन फ डी आइ के बाद कॉंग्रेस का नारा हे बी इंडियन बाइ अमेरिकन.
sdd nadiad
Dec 11, 2012
कभी जमाना था के be indian buy indian पर अब सबकूश उल्ट हो रहा है जब ब्रिटेश कोम्पनिया भा र त आई थी और देश पा राज करना शुरू कर दिया |अब भी ऐसे हालत बनते जा रहे है |
kuldip kumar Ludhiana
Dec 10, 2012
बालमार्ट से कांग्रेस को तकरीबेन 100 करोर का फायेदा हुया और ह्मारी जनता को वालमार्ट से 50 करोर का फाएदा होगा. च्लो कुच्छ तो जनता को फयडा होगा. यदि इस समे बी जे पी होती तो सारा फायेदा सिर्फ़ सुयर के पुत्त गडकरी को होना था.
Vrun gandhi Gurgaon
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











