इंडो एशियन न्यूज सर्विस
भुवनेश्वर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि वह सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे, जिन्हें अरविंद केजरीवाल खड़ा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी अन्य पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे।
हजारे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं सिर्फ केजरीवाल के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करूंगा। दूसरी पार्टियों में भी अच्छे उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन पार्टी पर किसी का नियंत्रण कहां है। 75 वर्षीय हजारे ने अन्य पार्टियों की जाति और समुदाय की राजनीति करने के लिए आलोचना की और कहा कि चंदा उगाही करने के लिए वे अनुचित साधनों का सहारा लेती हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां निहित स्वार्थ रखने वालों तथा कम्पनियों से भारी भरकम चंदा लेती हैं, लेकिन दानदाता की पहचान छिपाने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये से कम की राशि के अलग-अलग टुकड़ों में तोड़ देती हैं। उन्होंने व्यक्ति केंद्रित राजनीतिक पार्टियों की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल को जानता हूं। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया है। वह हर काम देश के लिए कर रहे हैं। हजारे ने हालांकि कहा कि वे केजरीवाल के उम्मीदवारों की भी निजी तौर पर जांच करेंगे और उपयुक्त उम्मीदवारों का ही समर्थन करेंगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक गुरुवार से तीन दिनों के ओडिशा दौरे पर हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
21 मई 2013
Dec 02, 2012
I am agree with u , and always with u .U r great anna
sanjay delhi
Dec 02, 2012
अन्ना जी आपकी सोंच सही है / आपके प्रचार से अरविंद जी को बल मिलेगा और मार्ग दर्शन भी / आपको अरविंद बहुत चाहते है और आपका मार्ग दर्शन बहुत ज़रूरी है / राजनीतिक पार्टी ने जब कहा की लोक सभा मे आकर क़ानून को बदलो तो उस चैलंगे को स्वीकारते हुए उन्होने अपने पार्टी घोसित कर दी / आम जनता तय करेगी की उसे कैसा नेता चाहिए / देश से भरस्ताचार मिटे यही आम जनता चाहती है / अब जनता ट्रस्ट नही कर सकती राजनीतिक पार्टी पर और उनके कथनी पर / सिर्फ़ वोट की राजनीति है / परिवर्तन तो ज़रूरी है / सिर्फ़ सदाचारी और ईमानदार लोगों को लोक सभा मे भेगा जाय तो देश की दशा और दिशा दोनो मे बदलाब आएगा / ग़लत चयन हो तो उसे बापस बुलाने का नियम बने /
A.K.Bhadani Gaya
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











