08 दिसम्बर 2012
निमिष कुमार,
संपादक,
हिन्दी इन डॉट कॉम
अब हम सड़क के किनारे लगी गन्ने की चरखी से गन्ने का रस नहीं पीते। डर इस बात का होता है कि कहीं इससे हमें हैजा, पेट का संक्रमण या कोई और बीमारी ना हो जाए। डर इस बात का भी होता है कि कहीं किसी जानने वाले ने देख लिया तो इज्जत का, शान का बट्टा बैठ जाएगा। युवा तो भूलकर भी ऐसे देसी पेय पदार्थों के आस-पास भी नहीं फटकते। यदि गर्लफ्रैंड या किसी लड़की ने देख लिया तो सोचेगी, ओ मॉय गॉड, ये कितना डाउन-मार्केट है। अब हम बाजार में लस्सी पीने में शरम करते हैं। ठंडाई अब हमारे लिए नशा करने वाली बात है। लाल कपड़े में लपटे मटके से जलजीरा पीना या किसी रेहड़ी पर नींबू पानी पीना अब अन-हेल्दी और डाउन-मार्केट हो चला है। अब हम शान से अपने घर के रेफ्रिजेटर में ‘एक के साथ एक फ्री’ वाली स्कीम पर खरीदी विदेशी ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक की सवा दो लीटर की बोतलें रखते हैं। किसी मेहमान के आने पर पूछते है कोल्ड ड्रिंक्स या कॉफी? अब पहले की तरह ठंडा या गरम पूछने का रिवाज दफन हो गया है। पहले ठंडा मतलब मटके के पानी में बना जलजीरा या नींबू शरबत होता था, या होती थी लस्सी या नमकीन छाछ, वहीं गरम का मतलब होता था अदरक या इलायची की गरमा-गरम चाय। मालूम ही नहीं चला और कब हम बदल गए। हमारा खान-पान बदल गया। हमारी एक पूरी पीढ़ी बदल गई। ये सब यूं ही नहीं बदला। हमने शाहरुख, शाहिद, रनबीर से पेप्सी पीना सीखा, तो आमिर ने बताया ठंडा मतलब कोका-कोला। और हम सीख गए। ऐसे सीखे कि पुराना सारा सबक भूल गए। यहीं तो चाहती थी वो बहुराष्ट्रीय कोल्ड ड्रिंक कंपनियां। मालूम ही नहीं चला कि कब भैया कि छोटी-सी बेटी दूध की जगह कोक की ओर इशारा करने लगी, कब दीदी का बेटा दही नहीं पेप्सी का दीवाना हो गया? पता ही नहीं चला कब हमारी जिंदगी में ठंडा मतलब कोका-कोला हो गया?
पहले घर में सख्त ताकीद थी कि महीने के आखिरी हफ्ते में ही अगले महीने के राशन की लिस्ट बना ली जाए, जिससे महीना खत्म होते-होते अगले महीने का सारा सामान लेकर रख लिया जाए। वरना हर महीने के पहले हफ्ते में किराना दुकानों पर इतनी भीड़ होती कि सामान की लिस्ट पूरी होते-होते घंटों लग जाते। कारण साफ था, सबके अपने-अपने किराना वाले होते थे, जिसके यहां से राशन आता था। सभी अपने-अपने किराना वाले के लायल कस्मटर याने की वफादार ग्राहक होते थे। उस किराना दुकान के अलावा कहीं और से राशन नहीं लाया जाता था। हर किराना वाले के यहां उसके ऐसे लायल कस्टमर्स मानें वफादार परिवारों की पूरी सूची होती थी, क्योंकि इन परिवारों का उस किराना दुकानदार के यहां ‘उधारी खाता’ चलता था। अब हम अपनी कार को मॉल के पॉर्किंग एरिया में पॉर्क करते हैं और परिवार के साथ ट्राली लेकर एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे सुपरमार्केट में घूमते हैं। अब शॉपिंग किस सुपरमार्केट में कौन-सा ऑफर है, इससे तय होती है। कौन-सा सुपरमार्केट आपको फ्री-होम डिलिवरी करता है, ये भी हम पता लगाते हैं। अब पहले के किराना दुकानदार या उसके नौकर जैसा कोई नहीं होता, जो आपकी लिस्ट देखकर आपके ब्रांड का सामान आपके थैले में रखता हो। अब आप ट्रॉली लेकर घूमते है और सामान चुनते हैं। ग्रॉसरी शॉपिंग के बाद सामान होम-डिलिवरी के लिए दिया जाता है और फिर मॉल के मल्टीप्लेक्स में ‘मूवी विद डिनर’ के साथ एक ‘वीकएंड’ स्पेंड किया जाता है। मूव्हीज़ मल्टी स्क्रीन थियेटर में देखी जाती है और डिनर किसी मैक-डी, डोमिनोज़ में। मालूम ही नहीं चला कब किराना दुकान से महीने भर का राशन लाने का वो सिलसिला वीकएंड शॉपिंग में बदल गया। ये सब यूं ही नहीं हुआ। अब किराने वाले की दुकान हमें गंदी लगने लगी। अब बोरो में रखे अनाज में हमें बैक्टेरियाज़ का खतरा दिखने लगा। अब हमें चमचमाते फर्श के लंबे-लंबे हॉल भाने लगे, जहां रैक्स के कॉरिडोर्स में करीने से सामान सजा होता है और हम उसे उठाकर अपनी ट्राली में डालते जाते हैं, लगातार-लगातार। एक सर्वे के मुताबिक मॉल के इन सुपरमार्केट्स से ग्रॉसरी शॉपिंग में हम लोग करीब एक तिहाई सामान ऐसा खरीद लाते है जिसकी हमें या तो उस वक्त ज्यादा जरुरत नहीं होती या हमने वो सामान खरीदने की योजना नहीं बनाई थी। मतलब साफ है, आप अपने खरीदारी के बजट का एक तिहाई ज्यादा खर्च करते हैं। यहीं है सुपरमार्केट की कमाई का राज। आप आजाद होते है अपनी मनमर्जी से सामान उलटने-पलटने के लिए। क्या ये आप-हम अपने पुराने किराना वाले की दुकान पर कर सकते थे? बस ऐसी ही सवालों ने कब हमारे कदम राशन लेने किराना वाले की दुकान से मोड़ दिए और हम अब मॉल्स के सुपरमार्केट्स में वीकएंड्स पर ग्रॉसरी शॉपिंग करने लगे।
अब बच्चे हल्दी का दूध नहीं बोनविटा, हॉर्लिक्स पीते हैं। अब वो पोहा, उपमा नहीं मैगी चाव से खाते हैं। अब सिर्फ फोन पर ऑर्डर देने से आधे घंटे के अंदर गरमागरम पिज्ज़ा या बर्गर आपके घर पर डिलिवर हो जाता है। अब हमारी वफादारी पारले बिस्किट, किस-मी टॉफी या पारले पॉपपिंस, हरे डब्बे वाला ग्लूकोज, रसना या रुह-अफज़ाग, डालडा वनस्पति घी, लक्स- हमाम- लाइफबॉय जैसे नहाने के साबुन या निरमा वॉशिंग पावडर, पॉन्ड्स टेल्कम पॉवर, वैसलीन, पैराशूट हेयर ऑयल, कछुआ छाप मच्छर अगरबत्ती जैसों को लेकर नहीं रही। अब हम बुश, अपट्रॉन, वेस्टर्न जैसी कंपनियों के पुराने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर नहीं अपने बिग स्क्रीन वाले एलसीडी पर एक से एक रंग-बिरंगे एड देखते है और बच्चे और महिलाएं एड देखकर तय करते है कि इस ब्रैंड को भी ट्रॉय किया जाए या नहीं? यही मल्टीनेशनल कंपनियों की नीति होती है कि वो आपको अपने उत्पाद के बारे में लुभाए और परंपारिक उत्पादों के बदले हमें उनके उत्पादों को खरीदने के लिए राज़ी करें। सबकुछ बहुत धीरे-धीरे होता है। मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पाद हमारी ज़िंदगी में धीरे-धीरे समाते जाते है और एक दिन मैगी की तरह हमारे दो मिनट कब लेने लगते है हमें मालूम ही नहीं पड़ता।
दरअसल बदलती दुनिया के साथ वैश्विक बाजार की इन बड़ी कंपनियों की नीति हमें अपने उत्पाद बेचने की नहीं अपने उत्पादों को हमारी जिंदगी का हिस्सा बनाने की होती है। इसके लिए ये कंपनियां बरसों इंतजार करती हैं, मार्केटिंग करती है, एड देती हैं, हमारे दरवाजे-दरवाजे आती है और एक दिन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती है। इन कंपनियों का जोर इस बात पर नहीं होता कि हमारा उत्पाद कैसे बिके, इनकी कोशिश ये होती है कि कैसे उपभोक्ता हमारे उत्पाद का आदी हो। इतना ही नहीं ये कंपनियां अपने उत्पाद को हमारी जिंदगी में लाने के लिए पुराने उत्पादों को हमारी जिंदगी से निकाल बाहर करने की कोशिशों में भी गुरेज नहीं करती। सारा खेल एक बाजार पर नहीं उस बाजार के दिलो-दिमाग पर कब्जा करने का है। सारा खेल है ठंडा मतलब कोका-कोला का पाठ याद कराने का।
एक भारतीय।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
पाठकों की राय
18 मई 2013
Dec 11, 2012
निमिष भाई, बहुत सुंदर. अपने शहर के गोपालदास और कांति भाई याद आ गये. आजकल तो वैसे भी दुनिया आविष्कार आवश्यकता की जननीके सिद्धांत पर चल रही है. आज हम डरे या नही, ये वाल-मार्ट हमारे दुकानदारो के ताबूत मे अंतिम कील की तरह होगा/ पर फिर भी उपभोक्ता वाद के जमाने में हमारा अच्छा उपभोग किया जा रहा है, और हम सिर्फ़ भोक्ते रह जा रहे हैं.
Alok Tiwari Hyderabad
Dec 10, 2012
आप सही है निमिशजी. हमारे नेताओ को मालूम भी नही चलेगा और ये वालमार्ट जैसे कब हमारा सारा बिज़्नेस हड़प जाएँगे. सावधान रहने की ज़रूरत है. ऐसे ही लिखते रहे. आप की लेखनी मैं आम आदमी वाली बात होती है. बधाई.
vijay singh choudhari hisar
Dec 08, 2012
याद करने मे हर्ज़ नही है
ALOK PURANIK GHAZIABAD
Dec 08, 2012
ये सच है की ह्म सूपर मार्केट या माल के आदि हो चुके है और परिवर्तन के नये दौर मैं कदम रख चुके है. किंतु क्या यह सच नही की अगर वॉल मार्ट या टेस्को जैसी बड़ी कंपनिया नही आती तो कई भारतीय कंपनिया यही काम करती और हम उनके गुलाम हो जाते. आज हम देख ही रहे है की कई सी भारतीय कंपनियोने हमे लूटने में कोई कसर नही छोड़ी है. कम से कम बाहरी कंपनियो के डर से ये कंपनिया शायद इससे ज़्यादा हमे न लूट पाए और प्रॉडक्ट में भी विशेषताए मिले. सवाल मात्र परचूनिया व्यापारियोंके दुकानो केहित क़ी है जिसका जवाब शायद पॉलिसी बनाने वालोँके हाथ मैं हो. गिरीश -अहमदाबाद
girish ahmedabad
Dec 08, 2012
मुझे आज भी वो दिन याद आते है जब मैं छोटा था और 1 रुपये की कुल्फि ख़ाता था वो भी बड़े शान से,पर आज मैं उन डीनो के लिए तरस जाता हू,वो स्वाद वो मिठास आज मेरे लिए एक इतिहास बन चुका है,पर जब भी गाव जाता हू वाहा के खेतो मे लहलहाते चने तोड़कर कर . कितना मज़ा था उन दिनो मे, पर आज वो बात तो सिर्फ़ जेहन मे ही रह गई है,कितनी मीठी यादे है वो हमारा स्वदेशी खाना वो हमारा पहनावा वो मिट्टी की सुगंध........ पर आज ये सिर्फ़ और सिर्फ़ एक यादे ही बन गई है जो शायद हमे कभी दोबारा मिल नही सकती. आज पगडंडी भी दिखाई नही देती जहा हम दो पहिया वाहनो की दौड़ लगाया करते थे, वा रे विदेशी दुकान.. जंक फुड को आज हम खाने के तौर पे इस्तेमाल करते है वो भी सुबह और शाम.. दुनिया की तमाम बीमारियो का घर बना के बैठे है खुद को ही.....
gopalbagani Mumbai
Dec 08, 2012
लेखक ने अपनी बात बहुत ही अच्छे ढंग से रखी है और ये सच भी है !हम चाहे माने या ना माने, हम भी इसके आदी हो चुकें है और ये कड़वा सच है|बस छोटे शहरो मे थोड़ी सी पुरानी बात बची है, शायद अब वो भी ख़तम हो जाएगी. ! काश वो पुराने दिन फिर से आते, काश हम फिर गुप्ता जी की दुकान पर फिर पहले की तरह घंटो बात करते , सामान लेते वक्त! ना वो पहले वाली आत्मीयता रही , ना वो अब जमाना रहा
Rakesh Delhi
Dec 08, 2012
Great Article
harry gurgaon
Dec 08, 2012
Isse jyada likhne ke liye aur sunane ke liye bacha hi nahi . Dhanyvad bhartiya molik souch ke liye. Bhartiya log dikhave ke aadi ho chuke hain. Achhe ko swikar jarur krna chahiye lekin aankh mund kar nahi.
vinod joshi jaipur
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











