07 दिसम्बर 2012
in.com
Swati Deogire
फिल्म: खिलाड़ी 786
कलाकार: अक्षय कुमार, असिन, मनोज जोशी
निर्देशक: आशीष मोहन
‘खिलाड़ी’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अक्षय कुमार इस बार वापस पर्दे पर अपना जलवा दिखाएंगे। अगर फिल्म में टायलेट ह्यूमर, चटक रंग के कपड़े और तेज़ आवाज़ का संगीत सुनना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।
क्या है कहानी?
अक्षय कुमार पंजाब दा पहलवान हैं जिनका नाम है बहत्तर (72) सिंह। बहत्तर सिंह पंजाब का एक पुलिसवाला है जो बोर्डर पर तस्कर पकड़ता है। इस काम में उसको सत्तर सिंह (राज बब्बर) और इक्हत्तर सिंह (मुकेश ऋषि) की मदद मिलती है।
पेशे के कारण बहत्तर अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं गुजार पाता। इस कारण वह दुखी रहता है। वहीं मुम्बई से दूर, तात्या तुकाराम तेंदुल्कर (टीटीटी) एक डॉन जिसका किरदार मिथुन चक्रवर्ती निभा रहे हैं उन्हें अपनी बहन इंदू (आसिन) के लिए एक अच्छे घर के लड़के की तलाश है। उत्तर और पश्चिम को मिलाने का काम करते हैं मनसुख (हिमेश रेशमिया), एक मैच-मेकर!
ऐसा कहना कि फिल्म बिल्कुल नहीं हंसाएगी, गलत होगा। बेतुकी कॉमेडी से दर्शक हंसी न आने पर भी हंस पड़ेंगे। इस फिल्म में अक्षय का इंटरनेशनल खानदान खूब गुदगुदाएगा जिसमें एक कैनेडियन मां, चीनी भाभी, और अफ्रीकन बीजी है।
अक्षय के किरदार की बात करें तो उनका पहनावा हूबहू दबंग के सलमान जैसा है। पुलिस की वर्दी के साथ रे बेन का चश्मा। अपने अभिनय से भी वह सिनेमाघर में खूब सीटियां बटोरते हैं। अपने ढिशूम ढिशूम रोल से वह वापस एक एक्शन हीरो की छवि में दिखायी दिए हैं। हालांकि पिंक और लाल कुर्ते के साथ सुनहरे जूतों में वह काफी अजीब लग रहे हैं।
आसिन की बात करें तो पूरी फिल्म में उनके चहरे पर एक जैसे ही भाव दिख रहे हैं। अदाकारा के तौर पर वह इस फिल्म में पूरी तरह फ्लॉप रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ अपने दिखावे पर ध्यान दिया है।
मिथुन दा ने पर्दे पर अभिनय तो अच्छा दिखाया है पर वह काफी कम पर्दे पर दिख पाए हैं। वहीं हिमेश रेशमिया की बात करें तो उन्होंने न केवल अभिनय किया है बल्कि गाने के बोल लिखे हैं, संगीतकार भी वहीं है और साथ ही साथ फिल्म की कहानी भी उन्होंने लिखी है। उनके गाए हुए गाने हुक्का बार और लॉंग ड्राइव नए साल में डांस फ्लोर पर आग लगा देंगे।
इस फिल्म का शीर्षक ‘खिलाड़ी 786’ क्यों रखा गया है वह समझ से परे है। पर अक्षय कुमार की फिल्मों में तर्क ढूंढना भी बेवकूफी है। फिल्म में नकल बहुत की गयी है जिसके लिए पूरे दो अंक काटे जाने चाहिए। फिल्म तर्कहीन है, पर हंसाएगी।
2.5/5
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











