21 मई 2012
निधन की अफवाहों पर बोलीं लता, ‘मैं ठीक हूं’

03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

http://apps.facebook.com/inhindi/


मुम्बई।
प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन की ऑनलाइन अफवाहें उड़ने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरुस्त हैं।

बयासी वर्षीया लता ने ट्विटर पर लिखा, "नमस्कार। कृपया मेरे स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा है।"

गुरुवार को इंटरनेट पर अफवाह थी कि लता का निधन हो गया है।

सांसारिक चीजों से बहुत दूर हूं: लता मंगेशकर

फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी लोगों से झूठी अफवाहें न फैलाने के लिए कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इस अफवाह को रोकिए। लता दीदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मैंने अभी उनसे बात की है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2012

Feb 08, 2012

लता जी देश की शान है.. उनके खिलाफ अफवाहॉ को बर्दाश्त नही किया जाएगा

raj mumbai

Feb 08, 2012

लता जी के बारे में जो भी इस तरह की अफबाहे फैलाते हैं, उन्हे शर्म करना चाहिए.......लता दीदी तो २०० साल या इससे भी ज़्यादा जिएं ये हम सभी भारतीयों की शुभकामनाएँ हैं. वी हमारे देश की शान हैं, धरोहर हैं,शक्ति हैं, कहने के लिए हमारे पास शब्द की कमी पड़ गयी है. तुम जियो हज़ारों साल और हमारे देश की शान को दुनिया भर में अपनी कोकिल वाणी से मधु मंडित करते रहे............पंकज शर्मा

pankaj sharma Delhi

Feb 03, 2012

भगवान से मे ये दुआ करूगा की लता ता ई २०० साल तक जिए औरे सावस्थ्स रहे और साथ साथ हमारे और हमारे पोते पोतियो को भी गाना सुनाए / आज  लता टाई जैसी महान लेडी के कारण ही हिन्दुस्तानी संगीत जीवित हे वरना आजकल के तो गाने कम , अश्लीलता ज़्यादा फेलते हे/

santosh Sharma Ahmedabad

Feb 03, 2012

लता जी आप हमारे देश की सम्मान हैं. मैं उन लोगों से आग्रह करता हूँ जो लता जी के बारे में ग़लत अफवाह फैला रहे हैं कि कृपया ऐसा ना करें. हम जब भी लता जी के गाने सुनते हैं दिल को बहुत सुकून मिलता है. आप जियो हज़ारों साल ये हमारी दुआ है.

Rahul Sharma New Delhi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
फारुख अब्दुल्ला बोले ‘आईपीएल बंद नहीं होना चाहिए’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
कीर्ति आजाद बोले ‘IPL कंट्रोल से बाहर हो गया है’
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.