24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

फिल्म समीक्षा: बांधकर रखती है आमिर की ‘तलाश’

30 नवंबर 2012

in.com

Swati Deogire

फिल्म: तलाश
कलाकार: आमिर खान, करीना कपूर, रानी मुखर्जी
निर्देशक: रीमा काग्ती


बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की ‘तलाश’ ने इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

आमिर खान की फिल्म ‘तलाश’ एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म में आप एक उलझे हुए केस की कड़ी लगातार बनते और बिगड़ते हुए देखेंगे। रीमा काग्ती की इस फिल्म का स्क्रीनप्ले मजबूत है और मुख्य किरदारों का अभिनय सशक्त। हालांकि फिल्म की गति कुछ धीमी है। अगर पहले आधे घंटे की तरह ही फिल्म आगे बढ़ती तो तलाश मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट की तरह ही परफेक्ट होती।

क्या है तलाश?
आमिर खान फिल्म में एक इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखावत के किरदार में है। एक होशियार और ईमानदार आमिर को हाई प्रोफाइल एक्सीडेंट के केस को सुलझाना होता है। इस केस की तफतीश करने में आमिर को लगातार डेड एंड से गुजरना पड़ता है। आखिर में उनको केस में मदद करती है कॉल गर्ल करीना कपूर। हत्यारे तक पहुंचने की कहानी इतनी दिलचस्प बनायी गयी है कि आपका शक हर किरदार की ओर जाता है।

बात अभिनय की
पिछली फिल्मों की तरह आमिर खान ने इस फिल्म में भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने एक इंस्पेक्टर और दुखी बाप के भाव को बारीकी से दर्शाया है। फिल्म को देखकर साबित होता है कि अभिनय में आमिर वास्तव में दोनों खान से काफी आगे हैं। करीना कपूर एक बेहद खूबसूरत कॉलगर्ल की भूमिका में दिखी है। फिल्म में उनके आने से सस्पेंस और बढ़ जाता है।

आमिर, रानी, करीना का दमदार अभिनय
वहीं रानी मुखर्जी ने आमिर की पत्नी रोशनी शेखावत का किरदार निभाया है। अभिनय की बात करें तो रानी भी आमिर से कहीं पीछे नहीं दिखाई दी हैं। रानी ने अपनी आंखो में बेटे की मौत का गम और उससे पनपी जिंदगी के अधूरेपरन को दर्शाया है। वहीं करीना कपूर एक बेहद खूबसूरत कॉलगर्ल की भूमिका में दिखी है। फिल्म में उनके आने से सस्पेंस और बढ़ जाता है।

इंटरवल से पहले फिल्म में एक अनोखे मोड़
शुरुआत में तलाश फिल्म की गति तेज़ रहती है। पहले आधे घंटे में फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है। लेकिन इसके बाद के भाग के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। इंटरवल से पहले एक अनोखे मोड़ से फिल्म वापस दर्शकों को भौंचक्का कर देती है। उसके बाद फिर फिल्म कछुआ गति से चलती है। जासूसी किताबें पढ़ने वाले और सीरियल्स देखने वाले लोग इसका अंत ताड़ लेंगे, पर बाकी दर्शक इसके क्लाइमेक्स को देखकर अचंभित हो जाएंगे।

रीमा काग्ती की यह फिल्म वाकई में देखने लायक है और फिल्म आपको बांधकर रखती है।

4/5

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

तलाश: आमिर तोड़ेंगे अपनी ही ‘थ्री इडियट्स’ का रिकॉर्ड?

आमिर की अपील, ‘तलाश’ के राज को राज ही रहने दें

सुपरफ्लॉप से सुपरहिट आमिर खान!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

Dec 04, 2012

फिल्म में करीना की आत्मा होती है जो क़ातल करती है.....

vicky jalandhar

Nov 30, 2012

मुझे यह खबर अच्छी लगी आमिर ख़ान की मोविओ की अच्छी सुरू बात होती है

ajaychack gwalior

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.