11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। यदि आप इस वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका या प्रेमी को लुभाना चाहते हैं तो उसे फिल्मी तरीके से कोई रोमांटिक गीत समर्पित कर सकते हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे रोमांसप्रधान गीत हैं जो युवक-युवतियों के प्रेम के सम्बंध में इस वेलेंटाइन डे पर और भी प्रगाढ़ता ला सकते हैं।
ऐसा ही एक गीत है 'कल हो न हो' फिल्म का 'कुछ तो हुआ है', यह गीत जादूई अहसास जगाता है। अलका याज्ञनिक व शान ने इसे गाया है और इसे सैफ अली खान व प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है।
'चीनी कम' फिल्म का श्रेया घोषाल की आवाज में गाया शीर्षक गीत ताजगी से भरा प्रेम गीत है। इसे अमिताभ बच्चन व अभिनेत्री तब्बू पर फिल्माया गया। इस गीत में संदेश है कि प्रेम में उम्र का बंधन नहीं होता।
इसी तरह 'जोधा अकबर' फिल्म का 'जश्न-ए-बहारा' गीत भी उम्दा है। यह एक विशेष काल की फिल्म है लेकिन फिर भी यह गीत लोगों के बीच लोकप्रिय है। जावेद अली ने इसे गाया है और इसे ऐश्वर्या राय व ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया है।
पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गाया 'तेरा होने लगा हूं' भी एक रोमांटिक गीत है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। विद्या बालन व अभिषेक बच्चन पर फिल्माया गया 'पा' फिल्म का 'मुड़ी मुड़ी' गीत बताता है कि प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है
इसी तरह 'इश्किया' का 'दिल तो बच्चा है जी', 'दबंग' का 'तेरे मस्त मस्त दो नैन', 'मर्डर 2' का 'हाल-ए-दिल' रोमांसप्रधान गीत हैं। सलमान खान व करीना कपूर पर फिल्माया गया श्रेया घोषाल व राहत फतेह अली खान का 'तेरी मेरी' व विद्या बालन, इमरान हाशमी पर फिल्माया गया 'इश्क सूफियाना' भी युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- राजीव गांधी की 21वीं पुण्यतिथि, राष्ट्र ने श्रद्धांजलि दी!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- पायलटों की हड़ताल का 14वां दिन, हालात जस के तस
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- “भारत सईद जैसे आतंकियों को गुप्त रूप से खत्म करे!”
- वीकएंड मैगज़ीन: पायलटों की ज़्यादती, सरकार की लाचारी कब तक?
- वीक-एंड: वीडियो खबरें, इस हफ्ते
- वीक-एंड: इस सप्ताह राजनीति के मैदान में हलचल
- जावेद की भविष्यवाणी, मुल्क के रूप में कायम नहीं रहेगा पाक!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
आज के वीडियो
देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.