01 फरवरी 2013
सीएनबीसी आवाज़
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
घरेलू बाजार में सोने का भाव 30,000 रुपये के नीचे आ गया है। रुपये में मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। पिछले एक महीने में रुपया करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं, सोने के भाव में करीब 5 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है।
आज सर्राफा बाजार में सोने का भाव 29,926 दर्ज हुआ है। शादी-ब्याह के सीजन की शुरूआत के साथ ही ये एक अच्छी खबर आई है।
चांदी में भी मजबूती कम होती नजर आ रही है। मजबूत रुपये के बावजूद एमसीएक्स पर चांदी मामूली बढ़त के साथ 57900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। कॉमैक्स पर चांदी का भाव 31.5 डॉलर के करीब चल रहा है।
अभी कुछ दिन पहले ही सोना 30,700 रुपये के नीचे आया था और तब ये माना जा रहा था कि यही सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन सोने के दाम में 5% की गिरावट वाकई चौंकाने वाली है।
बैंकों ने भी सस्ता किया स्विस गोल्ड
गौरतलब है कि हाई क्वालिटी का सोना बेचने का दावा करने वाली बैंकों ने भी सोने की कीमत में गिरावट कर दी है। अब यदि आप बैंकों से सोना खरीदना चाहते हैं तो देर न करें क्योंकी ये गिरावट स्थायी नहीं रहेगी। इसके अलावा सोने में निवेश का इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि आने वाले समय में सोना और भी महंगा हो जाएगा। पिछले 10 सालों में सोने ने कई गुना ज्यादा का रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश किया जा सकता है।
सरकार की चाल हुई बेकार
बढ़ते व्यापार घाटे से परेशान सरकार ने सोने की मांग घटाने की पूरी कोशिश की। सरकार ने सोने के आयात को थामने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी 4 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दी। इसके अलावा सरकार गोल्ड डिपॉजिट स्कीम को भी ज्यादा कारगर बना रही है। अब गोल्ड डिपॉजिट स्कीम का सोना बाजार में आ सकेगा। सरकार ने गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए न्यूनतम अवधि 3 साल से घटाकर 6 माह कर दिया है। सोने के अलावा सरकार ने प्लैटिनम पर भी इंपोर्ट ड्यूटी 4 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है।
मोटा मुनाफा कमाना है तो सोना में निवेश सबसे सुरक्षित है
ज्यादातर निवेशकों का मानना है कि कई जगह निवेश कर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन आज के दौर में मोटा मुनाफा कमाने के लिए केवल सोने में सबसे ज्यादा दांव लगाया जा रहा है। मौजूदा साल के साथ ही पिछले 10 सालों में भी सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। वहीं अब भी सोने में बड़े पैमाने पर दांव लगाया जा रहा है। माना जाता है कि अगर आपके निवेश के उद्देश्य की समयसीमा तय है तो आप अपने मुसीबत के समय निवेश निकालने की इच्छाशक्ति रख सकते हैं। सोने में निवेश जरूर करें।
पिछले कुछ सालों में ये रही सोने की चाल
साल 2012 में सोने ने 17 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2011 में 27,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में सोने का भाव 30,900 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं साल 2012 में चांदी ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। साल 2011 में 51,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में चांदी का भाव 58,000 रुपये पर पहुंच गया है।
आज की निवेश टिप: मोटा मुनाफा कमाना है, सोने-प्रॉपर्टी खरीदें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











