25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

PF चाहिए तो ‘आधार कार्ड’ जरूर बनवा लो, नहीं तो..!

25 जनवरी 2013
Moneycontrol.com


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी हो गया है क्योंकि ईपीएफओ यानि एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि ईपीएफ स्कीम का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा।

देश के करीब 5 करोड़ नौकरीपेशा लोगों का ईपीएफओ में अकाउंट है। और संस्था का कहना है कि इन सभी सदस्यों को 30 जून तक अपना आधार नंबर देना होगा। 1 मार्च या उसके बाद नौकरी शुरू करने वालों के लिए भी केवाईसी के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा।

हालांकि, जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं होगा उन्हें एम्प्लॉयर की तरफ से एक एनरोलमेंट आईडी जारी की जा सकती है जिसे बाद में आधार नंबर में बदल दिया जाएगा।

पेंशनभोगी अपने बैंक की ब्रांच या ईपीएफओ के ऑफिस में अपना आधार नंबर जमा कर सकते हैं। ईपीएफओ ने अपनी सर्विस सुधारने के लिए आधार नंबर को जरूरी कर दिया है।

ईपीएफओ एक सेंट्रल डेटाबेस पर भी काम कर रहा है जिसमें ये कोशिश की जा रही है कि सभी सदस्यों को एक यूनिक अकाउंट नंबर दिया जाए ताकि नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने के झंझट से मुक्ति मिल सके।

नए साल से सैलरी हो जाएगी कम, PF का बढ़ेगा वजन

देखें, कैसे सैलरी कम होने से बढ़ेगी आपकी ‘बचत’

खुशखबरी! अब नहीं बदलेगा ‘पीएफ’ नंबर

देखें, कैसे बनवाएं अपना ‘आधार कार्ड’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.