14 फरवरी 2012
फ्लिंटॉफ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे
15 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा है कि फ्लिंटॉफ ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी एशेज श्रृंखला के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे स्वरूप से संन्यास ले लेंगे।

पढ़ें-
टीम में वापसी के लिए आईपीएल जिम्मेदार- फ्लिंटॉफ

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' से मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। ईसीबी ने कहा है कि लगातार चोट से तंग आकर फ्लिंटॉफ ने क्रिकेट के सबसे लंबे स्वरूप से संन्यास लेने का फैसला किया है।

ईसीबी के बयान के मुताबिक 31 साल के फ्लिंटॉफ ने कहा है कि वह एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 मुकाबलों में इंग्लैंड टीम को अपनी सेवाएं देते रहेंगे। चोट के कारण फ्लिंटॉफ इंग्लैंड द्वारा खेले गए पिछले 48 में से 25 टेस्ट मैचों में नहीं खेल सके हैं।

पढ़ें- फ्लिंटॉफ की काबिलियत पर गिली को शक नहीं  

फ्लिंटॉफ ने ब्रिटिश प्रेस संघ से बातचीत के दौरान कहा, "मेरे शरीर ने कहा कि अब रुकने का वक्त आ गया है। 2005 की एशेज श्रृंखला के बाद मेरे जीवन में दो साल ऐसे बीते हैं, जिस दौरान मैंने सुधार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा और कुछ नहीं किया। मैं पिछले कुछ समय से संन्यास के बारे में सोच रहा था।"

फ्लिंटॉफ ने 1998 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 71 टेस्ट और 141 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 219 विकेट लिए हैं। 2005 की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

14 फरवरी 2012

केकेआर का नया लोगो, बदलेगी किस्मत? ऑडी की स्पोर्ट्स कार ‘टीटी’ का नया यूरोपियन अवतार शर्लिन की ‘न्यूड’ तस्वीर, हुस्न का कहर मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन
पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश! 5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे!
करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
रणबीर ने किया इंकार, भड़क गए भंसाली
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
जनवरी में महंगाई दर दो साल के न्यूनतम स्तर पर
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा
टाटा मोटर्स के शानदार नतीजे, मुनाफा 40.5% बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.