10 जुलाई 2009
रॉयटर्स
कार्डिफ। सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच (नाबाद 104) और कप्तान रिकी पोंटिंग (नाबाद 100) के बेहतरीन शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को एक विकेट पर 249 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया।
पहले दिन के खेल की समाप्ति पर कैटिच 219 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में आठ चौके लगा चुके थे जबकि पोंटिंग ने अपने 38वें टेस्ट शतक के लिए 155 गेंदें खेली और आठ चौके लगाए। पोंटिंग ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए।
पढ़ें- एशेज:पीटरसन-कोलिंगवुड ने इंग्लैंड को संकट से उबारा
कैटिच और पोंटिंग ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट की साझेदारी में 56 ओवर में नाबाद 189 रन जोड़ दिए हैं। इस साझेदारी मे पोंटिंग का योगदान 100 रन का जबकि कैटिच का 87 रन का है। कैटिच के खेल जीवन का यह आठवां शतक है। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ रहे जिन्होंने सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूज (36) को विकेटकीपर मैट प्रायर के हाथों के कैच कराया।
ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के पहली पारी के 435 के स्कोर से 186 रन पीछे है और उसके नौ विकेट शेष हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत अच्छी की और उसके सलामी बल्लेबाजों फिल ह्यूज (36) और कैटिच ने टीम को सधी शुरुआत दी और विपक्षी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझदोरी की।
लेकिन इसी योग पर ह्यूज 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 54 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके लगाए इसके बाद कैटिच और पोंटिंग ने टीम को मजबूती से संभाला और फिर चायकाल तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।
पोंटिंग ने तो आते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हमले बोलने शुरू कर दिए। उन्होंने कैटिच के साथ मिलकर चाय तक 82 रन जोड़ लिए थे और टीम के स्कोर को एक विकेट पर 142 रन तक पहुंचा दिया था। चायकाल के बाद दोनों ने इंग्लैंड को और कोई सफलता हासिल नहीं करने दी और खेल समाप्ति से कुछ पहले अपने-अपने शतक पूरे कर लिए। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट एंड्रयू फ्लिंटॉफ को मिला।
इससे पहले इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान (नाबाद 47) के नेतृत्व में अपने पुच्छल्ले बल्लेबाजों की मदद से अपनी पहली पारी में 435 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम ने गुरुवार को अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 336 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके कल के दोनों नाबाद बल्लेबाज जेम्स एंडरसन (02) और स्टुअर्ट ब्रॉड (04) ने पारी को पूरी सतर्कता से आगे बढ़ाया।
तस्वीरें- आज से ऑस्ट्रेलिया- इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला
एंडरसन और ब्रॉड ने आठवें विकेट के लिए 26 रन जोड़ कर टीम को 350 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद एंडरसन स्पिनर नाथन हौरित्ज की गेंद पर माइक हसी को कैच थमा बैठे। उन्होंने आउट होने से पहले 26 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद स्वान और ब्रॉड ने तेजी से शॉट खेलने शुरू कर दिए। दोनों बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब परेशान किया और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।
स्वान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खासतौर पर परेशान किया। उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ब्रॉड ने भी इस दौरान रन बनाए। वह इंग्लैंड के नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने आउट होने से पहले 19 रन बनाए और स्वान के साथ नौंवे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 68 रन जोडे़।
ब्रॉड के आउट होने के बाद मोंटी पनेसर (04) ने क्रीज संभाला। लेकिन वह ज्यादा देर तक स्वान का साथ नहीं निभा सके और महज चार रन बनाकर हौरित्ज का तीसरा शिकार बने। स्वान 47 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉनसन और हौरित्ज ने तीन तीन विकेट लिए जबकि बेन हिल्फेनहास और पीटर सिडल को दो-दो विकेट मिले।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
मैच रिपोर्ट
- टी20: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
- आफरीदी के पंजे से पाकिस्तान की शानदार जीत
- गेल का विस्फोट, 44 गेंदों पर ठोका शतक
- ऑस्ट्रेलिया 5 रन से जीता, श्रीलंका की दूसरी हार
- न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, जिम्बाब्वे को 202 रनों से हराया
- पर्थ वनडे: भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
- पाक की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक ‘क्लीन स्वीप’
- न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 141 रनों से हराया
- दलीप ट्रॉफी: डिंडा ने बजाया उत्तर क्षेत्र का बैंड
- दलीप ट्रॉफी: ओझा, बिष्ट ने दक्षिण क्षेत्र पर शिकंजा कसा
प्रमुख ख़बरें
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
- सर्वोच्च न्यायालय में सरकार झुकी, आदेश से पीछे हटी
- भारत की एकता, सम्प्रभुता पर था 26/11 हमला: न्यायालय
- सिमी के खिलाफ और दो साल का प्रतिबंध
- सीरिया: अस्पताल में बिजली न होने से 18 नवजातों की मौत
- मालदीव: पूर्व राष्ट्रपति नाशीद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.