13 फरवरी 2012
भारतीय युवा खिलाड़ियों में दम नहीं- मियांदाद
03 जुलाई 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
भले ही महेन्द्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली भारतीय टीम पूरी दुनिया में अपने प्रदर्शन के झंडे गाड़ चुकी हो, लेकिन पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद ने भारतीय युवा खिलाड़ियों की क्षमता पर ही सवाल उठा दिए हैं।

मियांदाद ने भारत के मजूबत बल्लेबाजी क्रम की दक्षता पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि वहां के युवा बल्लेबाजों में तो टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता ही नहीं है।

पढ़ें- आईपीएल को लक्ष्य न बनायें युवा- गावस्कर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने खेल वेबसाइट से कहा कि यूसुफ पठान , सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज तो 20-20 क्रिकेट के लिए जबर्दस्त हैं लेकिन उन्हें टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट के अनुकूल ढलने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

मियांदाद ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि ये बल्लेबाज शानदार प्रतिभा के धनी हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम को इनकी कमजोरियों को खोजकर दूर करना होगा। इसके अलावा यह कहने के लिए मैं माफी मांगता हूं लेकिन यह सच है कि भारतीय टीम में अभी मैं किसी योग्य प्रतिभा नहीं देख रहा हूं।”

पढ़ें-
20-20- धोनी, ईशांत और रैना रहे ‘सुपर फ्लॉप’

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का कहना है कि भारतीय टीम के ज्यादातर युवा खिलाडी एक भी टेस्ट मैच नहीं खेले हैं और इसी से उनकी क्षमता का पता चल जाता है। उन्होंने कहा, “जब आप धुआंधार 20-20 और एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं तो आप टेस्ट क्रिकेट की तकनीक, कला और सही बल्लेबाज बनने की क्षमता खो देते हैं।”

उन्होंने कहा, दुनिया के ज्यादातर महान बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट को सबसे ज्यादा तरजीह दी थी और वे क्रिकेट के किसी अन्य संस्करण की तुलना टेस्ट क्रिकेट खेलने में ज्यादा रूचि दिखाते थे।

पढ़ें- 20-20 विश्वकप से ठीक पहले होगा आईपीएल

मियांदाद ने कहा कि भारत में कुछ ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिनका दुनिया में नाम है। इन सभी बल्लेबाजों ने टेस्ट में अपना झंडा गाड़ा। उन्होंने कहा, “भारत ने विजय हजारे, सुनील गावस्कर , गुंडप्पा विश्वनाथ , सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाजों को दुनिया के सामने पेश किया। ऐसे में टीम में शामिल भारतीय युवा खिलाड़ी इस महान परंपरा को निभाते नजर नहीं आ रहे हैं।”

उन्होंने भारतीय क्रिकेट के गिर रहे इस स्तर का ठीकरा आईपीएल और इसी तरह के अन्य 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण के कारण खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता ही खत्म हो गई।

पढ़ें- अब समूह में 25 की जगह होंगे 30 क्रिकेटर

उन्होंने कहा, “आजकल भारत ही नहीं पाकिस्तान के भी युवा खिलाड़ी फटाफट रन बनाने की सोचते हैं। लेकिन इस कारण ऐसे खिलाड़ियों में टेस्ट में सफल होने के लिए जरूरी तकनीक खत्म हो गई है।”

मियांदाद ने कहा, “आईपीएल तो क्रिकेट की महत्ता को ही खत्म कर देगा। बल्लेबाज आजकल सीधे बल्ले से शॉट नहीं खेल रहे हैं जैसा पहले होता था और गेंदबाज गेंदों को स्विंग कराने की क्षमता भूलते जा रहे हैं।”

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

13 फरवरी 2012

Jul 04, 2009

मियदाद जैसे महान प्लेयर की राय को हमे खेल भावना से लेते हुवे क्रिकेट के भविस्या का चिंतन ज़रूरी है, मनोज

manoj kumar singh bhilai

Jul 04, 2009

बात भारत ओर पाकिस्तान की नई है बात क्रिकेट की है, अगर कोई सही राय दे रह है तो उसे मानने मे ओर सावीकार करने मे कोई हर्ज़ नई है! अगर यही बात हमरे किसी प्लेयर नई कही होती तो तुउरंत उसपे डिबेट चालू हो जाती.

Mukesh Mishra Delhi

Jul 04, 2009

पता नहीं पाकिस्तान की ये बीमारी कब दूर होगी.भारत को कोसना ही उनकी आदत बन चुकी है.

Anar khan Indore

Jul 03, 2009

बाहर वालो भी हमारी टीम के खिलाड़ियो की पार्टिभा बताने लगी है अब तो इस देश की इज़्ज़त को रखो हराम जाड़ो वेस्ट इंडीस सीरीस जीत लो

sandeep panipat

मल्लिका हेडन का पहला आइटम नंबर, नजारे रंगीन पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई ‘ब्लड मनी’ की सबसे सेक्सी तस्वीरें ‘वैलेंटाइन’ पर इन तोहफों से करें अपने साथी को खुश!
5,000 रु से भी कम दाम के टॉप-10 डिजीटल कैमरे! करीना का सेक्सी मुजरा, महफिल में लगी आग टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम! देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका पूनम की टक्कर में माधवी, दिया वेलेंटाइन डे गिफ्ट दुनिया का पहला बांस से बना स्मार्टफोन ‘एडज़ीरो’ चादर से झांकती, सन्नी लियोन की जवानी
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
दिल्ली: इजरायली दूतावास की कार में आग, 4 जख्मी
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
मुफ्त में नहीं करूंगा मेहमान भूमिका: संजय दत्त
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा
भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 15.4 फीसदी बढ़ा

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.