03 जुलाई 2009
वार्ता
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एशेज श्रृंखला में तेज गेंदबाज ब्रेट ली को अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत करते हुए कहा है कि इंग्लैंड में उनके लंबे अनुभव से टीम को अपना खिताब बचाने में मदद मिलेगी।
पढ़ें- कंगारुओं का आत्मविश्वास डंवाडोल- हार्मिसन
कभी ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण के मुख्य हथियार रहे ली फिलहाल संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं। आठ जुलाई से कार्डिफ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए मिशेल जॉनसन और पीटर सिडल अंतिम एकादश में अपना स्थान लगभग पक्का करने के बाद अब तीसरे तेज गेंदबाज के लिए ली और स्टुअर्ट क्लार्क के बीच होड़ है।
हालांकि गिलक्रिस्ट इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि ली और क्लार्क में से किसे अंतिम एकादश में जगह दी जाएगी, लेकिन उनका मानना है कि अगर ली को मौका मिलता है तो वह अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। उन्होंने कहा, “ली के पास इंग्लैंड में खेलने का काफी लंबा अनुभव है। वह तीन सौ विकेट ले चुके हैं। यह उनके अनुभव को बयां करने के लिए काफी है।”
पढ़ें- ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चुनौती’
गिलक्रिस्ट ने ‘द हेराल्ड सन’ से कहा, “अगर ली को मौका मिलता है तो वह अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाएंगे और अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। उन्हें इंग्लैंड में खेलने में मजा आता है और वह एशेज श्रृंखला के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं।”
उन्होंने टीम में एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि अभ्यास मैचों में लचर प्रदर्शन के बावजूद हरफनमौला मार्क्स नॉर्थ और स्पिनर नाथन हॉरित्ज की टीम में जगह बनती है। साथ ही उन्होंने कहा कि माइकल हसी की फॉर्म में वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम का आत्मविश्वास बढे़गा।
पढ़ें- मेरे पास गति बढ़ाने का समय है- ली
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने कहा, एशेज श्रृंखला में कौन जीतेगा इसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से श्रृंखला जीतनी चाहिए।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- ‘टेस्ट शृंखला में शर्मनाक प्रदर्शन की नहीं होगी जांच’
- सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई
- भारतीय टीम जीत की हैट्रिक बनाने उतरेगी
- ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं उमेश यादव- गंभीर
- क्लार्क श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए
- ‘सचिन, हसी को मैच में आराम देना शर्मनाक’
- ‘विंडीज दौरे के लिए चुने पर अपनी शादी स्थगित कर दूंगा’
- न्यूजीलैंड की ट्वेंटी-20 टीम घोषित
- क्लार्क भी धोनी के मुरीद हुए
- गंभीर ने बुनियाद रखी, धोनी ने अंजाम तक पहुंचाया
प्रमुख ख़बरें
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.