03 जुलाई 2009
वार्ता
लाहौर। पाकिस्तान के ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप चैंपियन बनने के बावजूद देश में सुरक्षा की स्थिति के बारे में दूसरे देशों की सोच में कोई अंतर नहीं आया है और वे अब भी यहां आने से कतरा रही हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला को अब तटस्थ जगह पर आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है।
पढ़ें- श्रीलंका में हो सकती है त्रिकोणीय श्रृंखला
न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलने पाकिस्तान आना था लेकिन सुरक्षा कारणों से उसने पाकिस्तान में खेलने से इन्कार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के मुताबिक इस श्रृंखला को इस वर्ष अक्टूबर-नवम्बर में तटस्थ स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।
इस श्रृंखला को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और आबू धाबी में आयोजित कराए जाने की प्रबल संभावना है। इन दोनों शहरों ने इस वर्ष मई में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला की सफल मेजबानी की थी।
पढ़ें- केन्या से छीनी अंडर-19 विश्वकप की मेजबानी
सूत्रों के मुताबिक पीसीबी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से कई विकल्पों पर चर्चा की जिनमें से एक इस श्रृंखला को न्यूजीलैंड में आयोजित कराना भी था। लेकिन इनमें से किसी भी विकल्प पर सहमति नहीं बन पाई।
‘द न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, “पाकिस्तान-न्यूजीलैंड श्रृंखला को न्यूजीलैंड में कराने का भी प्रस्ताव था, लेकिन प्रसारण अधिकार और कमाई के बंटवारे जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया।”

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
सम्बंधित ख़बरे -
क्रिकेट
- ‘टेस्ट शृंखला में शर्मनाक प्रदर्शन की नहीं होगी जांच’
- सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई
- भारतीय टीम जीत की हैट्रिक बनाने उतरेगी
- ऑस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं उमेश यादव- गंभीर
- क्लार्क श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए
- ‘सचिन, हसी को मैच में आराम देना शर्मनाक’
- ‘विंडीज दौरे के लिए चुने पर अपनी शादी स्थगित कर दूंगा’
- न्यूजीलैंड की ट्वेंटी-20 टीम घोषित
- क्लार्क भी धोनी के मुरीद हुए
- गंभीर ने बुनियाद रखी, धोनी ने अंजाम तक पहुंचाया
प्रमुख ख़बरें
- स्विस बैंक में सबसे बड़े जमाकर्ता भारतीय: सीबीआई
- उम्र विवाद भूल जाएं, मिलकर काम करें: एंटनी
- लादेन ने बच्चों से कहा था, अच्छी शिक्षा लें, शांति से रहें!
- खुर्शीद मुश्किल में, राष्ट्रपति से की गई शिकायत
- ब्रिटेन में एक और भारतीय छात्र पर हमला
- सम्मान की जंग नहीं जीत सके सेना प्रमुख
- मालदीव संकट के समाधान के लिए भारत आगे आया
- बटला की तस्वीरें देखकर रो पड़ी थीं सोनिया: खुर्शीद
- यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
- सेना प्रमुख हार गए ‘उम्र विवाद’ की जंग!
आज के वीडियो
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.